ये बच्चा आज है बॉलीवुड का सुपर-डुपर हिट एक्टर, दिग्गज स्टार का है बेटा- क्या पहचान पाए आप?

इस अभिनेता की एक झलक पाने के लिए पब्लिक बेकाबू हो जाती है। इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जरबदस्त कमाई करती हैं- क्या आप पहचान पाए कि ये एक्टर कौन है?

Tiger Shroff Mom Ayesha Shroff Shares Childhood Pictures lookd Disha Patani Comment
पहचानें कौन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक्टर की बचपन की फोटो।
  • क्या आप पहचान पाए कि ये बच्चा कौन है?
  • ये बच्चा आज बॉलीवुड सुपर-डुपर हिट एक्टर है।

बॉलीवुड सितारों की अक्सर सोशल मीडिया पर अनदेखी और रेयर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कई बार ये सितारे बचपन में इतने अलग दिखते हैं कि पहचानना भी लगभग मुश्किल सा हो जाता है। ऐसी ही एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दो बच्चे साथ खेलते नजर आ रहे हैं जो कि सुपर क्यूट हैं। तस्वीर में दिख रहे इन दोनों बच्चों में एक लड़का और लड़की है जो कि अपने मां के साथ खड़े हैं। 

पहचानें कौन है ये बच्चा
आप ये तो समझ ही गए होंगे कि जरूर हो ना हो ये दोनों भाई-बहन हैं। तो जी हां, हम आपको बता दें आप सही समझ रहे हैं। तस्वीर में दिख रहे ये दोनों बच्चे रियल में भाई-बहन ही हैं। लेकिन मां के बगल में खड़ा बच्चा आज बॉलीवुड सुपर-डुपर हिट एक्टर है। जिसकी एक झलक पाकर पब्लिक बेकाबू को जाती है। इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जरबदस्त कमाई करती हैं इतना ही नहीं आज यंग जेनरेशन का लड़का हो या लड़की हर कोई इनके खतरनाक स्टंट, जबरदस्त डांस और फिटनेस का भी दीवाना है। क्या आप इन्हें पहचान पाए हैं ये कौन हैं? इस तस्वीर से जुड़ी एक हिंट ये है कि इन बच्चों के पिता भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार हैं। 

अभी भी नहीं समझे तो चलिए हम ही आपको बताते हैं तस्वीर में दिख रहे ये दोनों बच्चे टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ हैं। जी हां, ये जैकी श्रॉफ-आयशा श्रॉफ के बेटा-बेटी टाइगर-कृष्णा हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Me and my khazana ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ @tigerjackieshroff @kishushroff A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff) on

इस तस्वीर को टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने हाल ही में शेयर किया है। जाहिर है कि इस पुरानी फोटो में एक्टर को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। आयशा श्रॉफ ने इस फोटो को शेयर कर लिखा- 'मैं और मेरा खजाना'। यह फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सो क्यूट।' 

हीरोपंती-2 में लेकर आ रहे टाइगर श्रॉफ!
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से कदम रखा था। फिल्म में टाइगर एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ नजर आए थे, दोनों की यह डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में टाइगर बबलू के रोल में थे जबकि कृति डिंपी के किरदार में नजर आई थीं। अब खबर है कि डायरेक्टर अहमद खान हीरोपंती-2 बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें भी टाइगर श्रॉफ ही लीड रोल में होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर