Tiger Shroff ने बताया फिल्म वॉर मिलने पर कैसा था रिएक्शन, ऋतिक रोशन को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Sep 28, 2019 | 10:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर्दे पर अपने एक्शन से सभी को हैरान करते हैं। बता दें कि पर्दे पर वो किसी भी एक्शन सीन को आसानी से कर लेते हैं। वहीं जल्द ही उनकी फिल्म वॉर रिलीज होने वाली है।

Tiger Shroff,Hrithik Roshan
Tiger Shroff,Hrithik Roshan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर जल्द रिलीज होने वाली है
  • टाइगर श्रॉफ ने बताया फिल्म वॉर मिलने पर कैसा था रिएक्शन
  • फिल्म में दोनों एक्टर ने जबरदस्त एक्शन सीन दिए हैं

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक्शन हीरो के नाम से जाने जााते हैं। उन्होंने फिल्म हीरोपंती से लेकर बाघी तक में जबरदस्त एक्शन सीन दिए हैं। इसके बाद उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 आई जिसमें उन्होंने एक कॉलेज बॉय की भूमिका निभाई। इस फिल्म के बाद वो एक बार फिर से धमाकेदार एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं।  सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट फिल्म वॉर में टाइगर श्रॉफ दमदार एक्शन सीन दिए हैं। पिछले दिनों रिलीज फिल्म का ट्रेलर और गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है।

फिल्म वॉर में टाइगर श्रॉफ अपने फेवरेट एक्टर ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रहे हैं। सभी जानते हैं कि टाइगर, ऋतिक की काफी इज्जत करते हैं। ऐसे में टाइगर अपने फेवरेट एक्टर की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। वो उन्हें अपना हीरो बताते हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें ऋतिक रोशन के अपोजिट रोल मिला तो उनका कैसा रिएक्शन था।

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आदि सर (aditya Chopra) और सिड सर (sidharth chopra) की तरफ से जब मुझे रोल ऑफर किया गया तो मैं खुशी से उछल उठा था, हालांकि मैं अपनी एक्साइटमेंट जाहिर नहीं होने दी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

इसके साथ ही जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनके साथ में स्क्रीन शेयर करने पर क्या कभी उन्हें इनसिक्योरिटी हुई। इसपर उन्होंने कहा कि ऋतिक सर पहले से स्थापित एक्टर है ऐसे में इनसिक्योरिटी का सवाल ही नहीं बनता। मैं उनसे पूरी जिंदगी प्रभावित हुआ हूं यहां तक कि जब में था तब भी। मेरे लिए उनके सामने खड़े होना ही किसी जीत से कम नही है। बता दें कि फिल्म वॉर में टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन के अलावा वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आने वाले दिनों फिल्म बाघी 3 की तैयारी में जुटने वाले हैं। इसके अलावा उन्हें फिल्म रैंबो में भी देखा जाएगा। वहीं बाघी 3 में टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर