TOP Bollywood controversies: ये हैं साल 2020 की सबसे बड़े विवाद, सुशांत- कंगना- दीपिका को लेकर खूब मचा हल्‍ला

साल 2020 सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के लिए जाना जाएगा लेकिन उसके इतर इस साल स‍िनेमाजगत में बहुत सी ऐसी भी घटनाएं हुई हैं ज‍िन पर खूब व‍िवाद हुआ।

Top Controversies of 2020
Top Controversies of 2020 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह की मौत इस साल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी साबित हुई।
  • नशा करने को ले कर कई बॉलीवुड हस्तियों से हुई पूछताछ।
  • जेएनयू जाने के लिए दीपिका को होना पड़ा था ट्रोल।

Top 10 Controversies of Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री का नाम दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज में लिया जाता है। इसी वजह से जब इससे जुड़ा कोई मामला सामने आता है तो यह पूरी दुनिया के लिए खबर बन जाता है। वैसे भी बॉलीवुड और कंट्रोवर्सीज का साथ चोली दामन का है जो दशकों से चला आ रहा है। आज हम आपको साल 2020 के कुछ ऐसे ही कंट्रोवर्सीज के बारे में बताएंगे जिनकी चर्चा साल भर रही।

1. सुशांत सिंह की मौत का मामला साल के सबसे बड़ी कंट्रोवर्सीज में से रहा जिसमें पूरे बॉलीवुड को घसीटा गया। उनकी मौत हुई या आत्म हत्या यह सवाल उठाए गए यहां तक की इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल तक जाना पड़ा।

2. कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार की कंट्रोवर्सी किसी से छुपी नहीं है। सुशांत सिह की मौत को ले कर कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद BMC ने उनके घर और ऑफिस में अवैध निर्माण बता कर तोड़-फोड़ की।

3. सोनू सूद संजय राउत का विवाद लॉकडाउन के दौरान सुर्खियों में रहा। दरअसल सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान मुबंई से लोगों को उनके घर पहुंचने में बहुत मदद की इस दौरान वह एक मसीहा की तरह उभरें। जिस पर शिव सेना नेता संजय राउत ने अभद्र टिपण्णी की थी। हालांकि, बाद में विवाद को बढ़ता देख खुद उद्धव ठाकरे ने सोनू सूद से मुलाकात की और उनकी तारीफ की।

4. कंगना रनौत और बॉलीवुड का विवाद कोई नई बात नहीं है कंगना अक्सर नेपोटिज्म को लेकर तीखे बयान देती रहती हैं। उन्होंने सुशांत मामले में नेपोटिज्म को लेकर करन जौहर और कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद करन के समर्थन में भी कई कलाकारों ने कंगना को खरी-खरी सुनाई।

5. दीपिका पादूकोण ड्रग्स मामला इस साल के सबसे हॉट टॉपिक्स में से एक रहा है। दरअसल सुशांत मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद से NCB जांच में जुट गई थी। इस मामले में कई फिल्मीं कलाकारों के नाम आए। इनमें दीपिका पादूकोण का भी नाम शामिल था जिनसे नार्कोटेस ब्यूरो ने लंबी पूछ-ताछ की थी।

6. भारती और उनके पति हर्ष की गिर्फतारी भी इस साल के कंट्रोवर्सी का हिस्सा रही। दरअसल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो के पास से 83 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ था।

7.  दीपिका पादूकोण का जेएनयू जाना एक बड़ी कंट्रोवर्सी थी। दीपिका अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए दिल्ली आई हुईं थी, इसी बीच वो जवाहर लाल विश्वविद्यालय यानी JNU के स्टूडेंट प्रोटेस्ट का समर्थन करने पहुंच गईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बाईकॉट छपाक ट्रेंड करने लगा था।

8. मीरा नायर की वेब सीरीज अ सूटेबल ब्यॉय का विरोध जम कर हुआ। दरअसल नेटफिल्क्स के इस वेब सीरीज में एक मुस्लिम लड़के का एक हिंदू लड़की को मंदिर में किस करते फिल्माया गया था। जिसके बाद इसे बैन करने की मांग उठने लगी थी।

9. सलमान खान अर्जुन कपूर का विवाद जग जाहिर है। अर्जुन कपूर सलमान की भाभी मलाइका अरोरा को डेट कर रहे हैं जिससे भाईजान थोड़े खफा हैं। यह कंट्रोवर्सी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही थी। हालांकि अब अरबाज और मलाइका एक साथ नहीं रहते दोनों ने तलाक ले लिया है।

10. सलमान खान की एक और कंट्रोवर्सी तब हुई थी जब उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी खेती करते हुए फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर लोगों ने सलमान खान को जम कर ट्रोल किया था।

11. बिहार चुनाव के दौरान अमीषा पटेल का एक बान कंट्रोवर्सी बन गया जिसमें उन्होंने ओबरा से चुनाव लड़ रहे LJP के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा पर ब्लैकमेल करके चुनाव प्रचार करवाने के गंभीर आरोप लगाए थे। अमीषी ने कहा थी की जिस स्थिती में मुझसे प्रचार करवाया गया मेरा रेप भी हो सकता था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर