Top Bollywood News: फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर ने की शादी तो बप्पी दा के लिए रखी जाएगी प्रार्थना सभा 

Top Bollywood News Today, 19 February 2022: आज कई बॉलीवुड खबरें लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, अमिताभ बच्चन, प्रभास और कंगना रनौत समेत कई बॉलीवुड सितारे आज सुर्खियों में रहे। 

top bollywood news 19 february 2022 in hindi, trending bollywood news today
बॉलीवुड जगत की खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर ने की शादी।
  • सामने आईं विक्रांत मेसी-शीतल ठाकुर की शादी की तस्वीरें।
  • बप्पी दा के लिए रखी जाएगी प्रार्थना सभा।

Trending Bollywood News Today, 19 February 2022: रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड जगत से कई बड़ी खबरें सामने आईं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं।‌ आज बॉलीवुड जगत से सामने आईं कई खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आज दिनभर सुर्खियों में छाए रहे। फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, अमिताभ बच्चन प्रभास, विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। यहां देखें आज बॉलीवुड जगत की कौन सी बड़ी खबरें ट्रैंडिंग रहीं तो किन बॉलीवुड सितारों ने आज सुर्खियां बटोरीं। 

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने की शादी

बॉलीवुड के लव बर्ड्स फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर ने आज शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर की शादी से सामने आई तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। लोग इन तस्वीरों पर फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर को बधाई दे रहे हैं और उनके सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामना कर रहे हैं।

Also Read: फार्महाउस में शुरू हुई फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की रस्में, देखें दूल्हा-दुल्हन की पहली फोटो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

बप्पी दा के लिए रखी जाएगी प्रार्थना सभा

डिस्को किंग बप्पी दा के लिए 23 फरवरी 2022 बुधवार के दिन शाम के 5:00 से 7:00 बजे तक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। बप्पी दा के परिवार ने ऑफिशियल इनविटेशन जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। डिस्को किंग का निधन 15 फरवरी को हुआ था। उन्होंने 69 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थीं। ‌डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी के निधन से हर कोई गमगीन है।

एक साथ नजर आएंगे शहंशाह और बाहुबली

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने टि्वटर हैंडल पर यह जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के लिए प्रभास के साथ पहली दिन की पहली शूटिंग पूरी कर ली है। ‌वहीं प्रभास ने भी अमिताभ बच्चन की फोटो शेयर करते हुए यह बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करके उनका सपना पूरा हो गया है। यह दोनों 'प्रोजेक्ट के' फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे।

Also Read: फिल्म नहीं करीना कपूर खान को टीवी के लिए मिला बड़ा प्रोजेक्ट, इस शो में अहम भूमिका निभाएंगी बेबो

विक्रांत मेसी की शादी की तस्वीरों ने मचाया तहलका 

विक्रांत मेसी ने हाल ही में अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ सात फेरे लिए हैं। विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। लोग विक्रांत की इन तस्वीरों पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विक्रांत और शीतल बहुत खुश हैं। 

योगी सरकार के लिए कंगना रनौत ने की वोट की अपील 

एक तरफ जहां यूपी चुनाव की वजह से माहौल गरमा गया है तो वहीं बॉलीवुड अदाकारा ने खुले में लोगों को यूपी में बीजेपी के लिए वोट देने की अपील की है। ‌अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करने के साथ अदाकारा ने बीजेपी का समर्थन करते हुए लोगों को पार्टी के हित में वोट करने के लिए कहा है। अदाकारा ने कहा कि यूपी में एक बार फिर योगी सरकार को लाना है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर