Top Bollywood News: दुनियाभर में छप्पर फाड़कर कमाई कर रही है आरआरआर तो दुबई के मॉल में नजर आए शाहरुख खान 

Top Bollywood News, 30 March 2022: आज भी बॉलीवुड जगत से ऐसी कई बड़ी खबरें सामने आईं जो लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बन गईं। आज एसएस राजामौली, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में रहे। 

Trending bollywood News Today See Here In Hindi 30 March 2022, Top Entertainment News Today 30 March 2022 In Hindi
Trending Bollywood News 30 March 2022 
मुख्य बातें
  • दुनिया भर में फिल्म आरआरआर ने कमाए 600 करोड़ से ज्यादा रुपए ‌।
  • दुबई के एक मॉल में नजर आए शाहरुख खान।
  • आगरा जेल में कैदियों के साथ बैठकर अभिषेक बच्चन ने देखी फिल्म दसवीं।

Trending Bollywood News, 30 March 2022: आज बॉलीवुड जगत में सेलेब्स की खूब हलचल हुई जिसकी वजह से वह सुर्खियों में अपनी जगह बटोर रहे हैं। रोजाना की तरह आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ऐसी कई बड़ी खबरें सामने आईं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। अगर समय की किल्लत के कारण आपने दिनभर की बॉलीवुड न्यूज को नहीं पढ़ा है या सुना है तो आप इस बॉलीवुड रैप में एक साथ कई टॉप खबरें पढ़ सकते हैं। आपको बता दें आज आरआरआर फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, वरुण धवन और अभिषेक बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारे लाइमलाइट में रहे। 

Also Read: क्या सोमी अली ने सलमान खान से लिया पंगा? ऐश्वर्या राय बच्चन को टैग करते हुए कहा- तुम्हारा पर्दाफाश होगा 

आरआरआर कर रही है ताबड़तोड़ कमाई 

हाल ही में यह खबर आई है कि एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर पूरी दुनिया में अपने स्क्रीनिंग से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एजेंसी की खबर के अनुसार आलिया भट्ट, रामचरण, जूनियर नटराजन और अजय देवगन की इस फिल्म ने अपने वर्ल्डवाइड स्क्रीनिंग से अब तक 611 करोड की कमाई कर ली है। एसएस राजामौली कि यह फिल्म 25 मार्च को तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी।

दुबई के मॉल में नजर आए शाहरुख खान

शाहरुख खान और उनके को-स्टार्स ने अपनी आगामी फिल्म पठान की शूटिंग स्पेन में पूरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख खान इन दिनों दुबई में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान को दुबई के एक मॉल में घूमते हुए देखा जा रहा है। शाहरुख खान के फैंस ने यह वीडियो साझा करके यह दावा किया कि यह कोई और नहीं बल्कि किंग खान ही हैं। जैसे ही शाहरुख खान ने लोगों और कैमरा को देखा वैसे ही उन्होंने अपनी हूडि से अपना चेहरा छुपा लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

कैदियों के साथ अभिषेक बच्चन ने देखी फिल्म दसवीं

अभिषेक बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म दसवीं की शूटिंग आगरा के जेल में की थी। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने कैदियों से यह वादा किया था कि वह इस फिल्म को उनके साथ देखेंगे। अपना किया हुआ वादा पूरा करते हुए अभिषेक बच्चन ने तकरीबन 2000 कैदियों के साथ यह फिल्म देखी। अभिषेक बच्चन की यह फिल्म 7 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ यामी गौतम और निमरत कौर भी नजर आएंगी।

Dasvi Screening in Agra Jail

जल्द करेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी 

लोगों को बहुत दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार था। अब जाकर लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। एनडीटीवी से बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि वह फिलहाल अपनी शादी की तारीख नहीं बताएंगे लेकिन आलिया भट्ट और उनका जल्द शादी करने का इरादा है। वह उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी शादी जल्द होगी।

Also Read: Ranbir Kapoor और Alia Bhatt कहां करने वाले हैं शादी? देखिए Inside Story

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

9 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ वरुण धवन आएंगे नजर

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के अपकमिंग फिल्म बवाल का अनाउंसमेंट हो गया है। वह इस फिल्म में अपने से 9 साल छोटी अदाकारा के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी बनेगी। वरुण धवन ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि उनकी यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर