Top Bollywood News: एक बार फिर घोड़ी चढ़ेंगे नागा चैतन्य तो अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता रजत रवैल 

Top Bollywood News In Hindi: बाॅलीवुड इंडस्ट्री से ऐसी कई खबरें सामने आईं जिनकी चर्चा आज दिन भर होती रही‌।‌ आज रजत रवैल, नाना पाटेकर, सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और नागा चैतन्य समेत कई सितारे सुर्खियों में रहे।

Trending Bollywood News Today See Here In Hindi 18 April 2022, Top Entertainment News Today 18 April 2022 In Hindi
Trending Bollywood News 18 April 2022 
मुख्य बातें
  • अस्पताल में एडमिट हुए रजत रवैल।
  • नाना पाटेकर कर रहे हैं बड़े पर्दे पर वापसी।
  • एक बार फिर शादी करेंगे नागा चैतन्य।

Trending Bollywood News In Hindi: आज कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में बने रहे। रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से ऐसी कई खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अगर समय की किल्लत होने की वजह से आपने आज की बड़ी बॉलीवुड न्यूज को मिस कर दिया है तो हम आपके लिए बॉलीवुड रैप लेकर आए हैं। यहां आप बाॅलीवुड की बड़ी खबरें एक साथ पढ़ सकते हैं। आज रजत रवैल, नाना पाटेकर, सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और नागा चैतन्य समेत कई सितारे लाइमलाइट में रहे।

Also Read: शिल्पा शेट्टी ने 10 करोड़ लगाकर शुरू किया अपना VFX स्टूडियो SVS, जानें एक्ट्रेस के बिजनेस की लंबी लिस्ट

फिर शादी करेंगे समांथा रूथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य

साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु ने पिछले साल 2 अक्टूबर को तलाक ले लिया था। जैसे ही यह खबर सामने आई थी वैसे ही हर कोई हैरान हो गया था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसकी वजह से एक बार फिर लोग शॉक्ड रह गए हैं। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार, समांथा से तलाक लेने के तकरीबन 6 महीने बाद नागा चैतन्य दूसरी शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस बार वह एक्ट्रेस से नहीं बल्कि इंडस्ट्री से बाहर की किसी महिला के साथ शादी करेंगे। फिलहाल अभी नागा चैतन्य और उनके परिवार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

अस्पताल में भर्ती हुए रजत रवैल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के को-स्टार रजत रवैल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके दाहिने पैर की नस फटने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है कि उनके दाहिने पैर में वेरिकोस नाम की वेंस फट गई है। नस फटने की वजह से उनका बहुत सारा खून बह गया था, जिस वजह से आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आखरी बार रजत को बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर वन में देखा गया था। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म बॉडीगार्ड में काम किया है। 

Rajat Rawail - Biography, Height & Life Story | Super Stars Bio

Also Read: कब आएगा जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर, क्या होगी फिल्म की कहानी, जानिए रणवीर सिंह की फिल्म की खास बातें

नाना पाटेकर करेंगे सिल्वर स्क्रीन पर वापसी 

फिल्म वेलकम के तीसरे सिक्वल से बाॅलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी करने वाले हैं। खबरों के अनुसार नाना पाटेकर के साथ इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म मेकर्स द्वारा वेलकम 3 का आधिकारिक अनाउंसमेंट हो गया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में परेश रावल भी अपने अभिनय का जादू चलाने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट को तैयार किया जा रहा है। 

nana patekar

शुरू हुई सुहाना खान, खुशी कपुर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म की शूटिंग 

जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज से सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि आर्चीज फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म के जरिए सुहाना, खान खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। जोया अख्तर की यह फिल्म पॉपुलर कॉमिक्स आर्चीज का हिंदी वर्जन है। 

Archies film

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yash (@thenameisyash)

यश की फिल्म केजीएफ 2 ने बाहुबली को छोड़ा पीछे

हाल‌ ही में यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म केजीएफ 2 रिलीज हुई थी। जबसे यह फिल्म रिलीज हुई है तबसे यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने तीन दिन वीकेंड कमाई का रिकॉर्ड बनाते हुए 141.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके साथ इस फिल्म ने बाहुबली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसने सिर्फ तीन दिन में 127 करोड़ रुपए कमाए थे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को हाॅलीडे का फायदा हुआ है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर