Top Bollywood News Today: श्रद्धा कपूर की शादी पर मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया बड़ा हिंट तो रेड ड्रेस में अनन्या पांडे ने ढाया कहर

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 08, 2021 | 23:21 IST

Trending Bollywood News Of The Day, 08 December 2021: कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे समेत आज कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी सुर्खियों में छाए रहे‌। यहां जानें बॉलीवुड की दिनभर की बड़ी खबरें। 

Shraddha Kapoor, Padmini Kolhapure, Malaika Arora, Arjun Kapoor, Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Ananya Panday these bollywood celebs are headline makers of the day, top bollywood news today 08 December 2021
बॉलीवुड जगत की खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर की शादी पर पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हिंट।
  • शादी के बाद कहां हनीमून मनाने जाएंगे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल।
  • सोशल मीडिया पर छाई अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की वकेशन पिक्चर्स।

Top And Trending Bollywood News Of The Day, 08 December 2021: बॉलीवुड गलियारे से आज कई बड़ी खबरें आई हैं, जिन्होंने दिन भर दर्शकों का मनोरंजन किया है। आज कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी सुर्खियों में छाए रहे। आप यहां दिनभर की बड़ी बॉलीवुड खबरें पढ़ सकते हैं।

श्रद्धा कपूर की शादी पर पद्मिनी कोल्हापुरे ने दीया हिंट 

जबसे कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और राजकुमार राव-पत्रलेखा शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रद्धा कपूर भी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए सकती हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे ने श्रद्धा कपूर की शादी से जुड़ा एक बड़ा हिंट दिया है। हाल ही में पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने फेमस गाने ये गलियां ये चौबारा को रीक्रिएट किया था जिसमें उन्होंने अपनी आवाज दी थी। इस गाने का वीडियो श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था जिस पर कमेंट करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे ने लिखा कि "मैं तुम्हारी और वेदिका की शादी में यह गाने वाली हूं।" जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रद्धा कपूर भी जल्द शादी कर सकती हैं।

हनीमून मनाने कहां जाएंगे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल? 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल फिलहाल राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में अपनी शादी के लिए मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि 9 दिसंबर को शादी करने के बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने फिल्म के सेट पर वापसी करेंगे। इसके बाद में हनीमून मनाने के लिए खबरों के अनुसार, वह मालदीव के लिए रवाना होंगे। 

सोशल मीडिया पर छाए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के वकेशन पिक्चर्स और वीडियोज

बॉलीवुड सितारे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को मीडिया या दशकों से छुपा कर नहीं रखा। कई बार इन दोनों सितारों को एक साथ स्पाॅट किया जाता है। फिलहाल यह दोनों सितारे मालदीव में वकेशन मनाने गए हैं। मालदीव से यह दोनों सितारे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ वीडियोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

रेड ड्रेस पहनकर अनन्या पांडे ने बढ़ाया तापमान

सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे ने रेड रफल ड्रेस पहनी है और बन हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने शिमरी मेकअप किया है। अनन्या पांडे की यह तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत पसंद आ रही है। 

वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म जय भीम 

हाल ही में गूगल ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें उन फिल्मों के नाम शामिल हैं जिन्हें वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इस लिस्ट में पहले पायदान पर जय भीम और दूसरे स्थान पर शेरशाह फिल्म है। तीसरा स्थान सलमान खान की फिल्म राधे को मिला है वहीं चौथे स्थान पर अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम है। टॉप 5 में हॉलीवुड फिल्म ईटर्नल्स भी शामिल है जिसे पांचवां स्थान मिला है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर