Top Bollywood News: दुनिया को अलविदा कह गईं लता मंगेशकर तो इस गमगीन माहौल में बोल्ड तस्वीरें शेयर करने पर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा 

Top Bollywood News Today, 06 February 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं जिन्होंने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर आज लोगों की आंखें नम हैं। 

top bollywood news 06 february 2022 in hindi, trending bollywood news today 06 february 2022
बॉलीवुड जगत की खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 92 साल की उम्र में हुआ लता जी का निधन।
  • बोल्ड तस्वीरें शेयर करने की वजह से मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल।
  • मसूरी में बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं अक्षय कुमार।

Top And Trending Bollywood News Today, 06 February 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री से रोजाना कई खबरें सामने आती हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। बॉलीवुड जगत से बेहद उदास कर देने वाली खबर सामने आई। भारत की लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी सेहत में सुधार भी आ रहा था लेकिन 5 फरवरी को फिर से लता दीदी को वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था। लता मंगेशकर के साथ आज कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में छाए रहे। 

अलविदा कह गईं लता मंगेशकर

92 वर्ष की उम्र में लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ जहां वह लंबे समय से भर्ती थीं। भारत रत्न और पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी गायिकी के लिए मशहूर थीं। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शिवाजी पार्क में हुआ। यहां लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बॉलीवुड सितारों ने लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान और तोपों की सलामी के साथ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार हुआ। 

Also Read: Lata Mangeshkar Filmograpy: गाय‍िकी नहीं अभ‍िनय से शुरू हुआ था लता मंगेशकर का फ‍िल्‍मी सफर, इन फ‍िल्‍मों में आई हैं पर्दे पर नजर 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं मलाइका अरोड़ा 

एक तरफ जहां लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर हर कोई गमगीन है तो दूसरी ओर आज सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक हॉट तस्वीर साझा की जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने मलाइका अरोड़ा को ट्रोल करते हुए यह कहा कि आज के दिन तो उन्हें ऐसी तस्वीरें शेयर नहीं करनी चाहिए थीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने मलाइका अरोड़ा की जमकर क्लास लगाई जिसकी वजह से मलाइका अरोड़ा को लोगों की नफरत का सामना करना पड़ा। 

मसूरी में बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं अक्षय कुमार 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म की तैयारी फिलहाल मसूरी में कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आज अक्षय कुमार की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें उन्हें मसूरी में बर्फबारी का आनंद लेते हुए देखा जा रहा है। अक्षय कुमार यहां तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म रत्सासन के हिंदी रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी रिमेक का नाम मिशन सिंड्रेला रखा गया है। अक्षय कुमार ने मसूरी से अपना एक वीडियो साझा किया जिसे सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।

Also Read: लता मंगेशकर के निधन से भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी दुख की लहर, पड़ोसी मुल्क के फैंस याद कर रहे 'स्वर कोकिला' की 'बेमिसाल अवाज'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

नागा चैतन्य ने बताया कैसा था आमिर खान के साथ उनका काम करने का एक्सपीरियंस 

साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। नागा चैतन्य ने हैदराबाद टाइम्स के साथ बात करते हुए यह बताया कि उन्हें आमिर खान के साथ काम करने में बहुत मजा आया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उन्होंने जो किरदार निभाया है वह बहुत चैलेंजिंग था। इसके साथ नागा चैतन्य ने यह भी साझा किया कि उन्होंने 45 दिनों तक कारगिल में शूटिंग की। इसके साथ एक्टर ने यह खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म को हां इसलिए कहा था क्योंकि इस फिल्म में आमिर खान थे। 

Naga Chaitanya calls working on Laal Singh Chaddha 'magical': Said yes because of Aamir Khan

सोशल मीडिया पर वायरल हुई अभिषेक बच्चन की तस्वीरें

शनिवार को अभिषेक बच्चन ने अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिषेक बच्चन के बचपन की एक तस्वीर साझा करने के साथ अभिषेक बच्चन को बेबी पापा कहकर बुलाया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। लोगों को ऐश्वर्या बच्चन द्वारा साझा की गई तस्वीर बहुत पसंद आ रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर