Top Bollywood News: जल्द रिलीज होगी सनम तेरी कसम 2 तो अनन्या पांडे की फोटोज ने उड़ाए फैंस के होश 

Top Bollywood News Today, 25 February 2022: बॉलीवुड जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। हर्षवर्धन राणे, तापसी पन्नू, प्रभास और पूजा हेगड़े समेत आज कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में रहे।

Top And Trending Bollywood Entertainment News Today 25 February 2022, Top Bollywood News Of The Day See Here 25 February 2022
Trending Bollywood News 25 February 2022 
मुख्य बातें
  • जल्द शुरू होगी सनम तेरी कसम 2 फिल्म की शूटिंग।
  • अनुभव सिन्हा के साथ तापसी पन्नू ने फिर मिलाया हाथ।
  • रिलीज हुआ राधे श्याम फिल्म का गाना जान है मेरी।

Trending Bollywood News Today, 25 February 2022: रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें सामने आईं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोजाना हलचल होती रहती है जिन पर लोगों की नजरें टिक जाती हैं। आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सारी एक्टिविटीज हुईं जिनकी वजह से कई बॉलीवुड सितारे लाइनलाइट में आ गए। ‌सिनेमा प्रेमियों के लिए आज दो-दो अच्छी खबरें हैं। एक तरफ जहां दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर जल्द ही सनम तेरी कसम 2 फिल्म देखने को मिलेगी तो वहीं प्रभास की बहुचर्चित फिल्म राधे श्याम का गाना रिलीज हो गया है। यहां देखें बॉलीवुड जगत से सामने आईं आज की बड़ी खबरें।

जल्द रिलीज होगा सनम तेरी कसम 2

वर्ष 2016 में जब हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम रिलीज हुई थी तब हर जगह तहलका मच गया था। लोग लंबे समय से सनम तेरी कसम 2 के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। अब जाकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि इस फिल्म के मेकर्स ने यह जानकारी दी है जल्द ही सनम तेरी कसम फिल्म का सीक्वल तैयार किया जाएगा। सीक्वल की शूटिंग इस वर्ष सितंबर या अक्टूबर के महीने में शुरू की जाएगी।

अनुभव सिन्हा के साथ तापसी पन्नू एक बार फिर करेंगी काम 

बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू इन दिनों ऊंचाइयों पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अदाकारा के पाइप लाइन में एक नहीं बल्कि कई फिल्में मौजूद हैं। हाल ही में अदाकारा ने यह जानकारी दी है कि अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने अनुभव सिन्हा के साथ एक बार फिर हाथ मिला लिया है। थप्पड़ और मुल्क फिल्म के बाद अब वह अनुभव सिन्हा, भूषण कुमार और सुधीर मिश्रा के साथ महामारी पर आधारित एक फिल्म करेंगी। उन्होंने बताया कि वह यह प्रोजेक्ट करने के लिए बहुत खुश हैं।

राधे श्याम फिल्म का गाना हुआ रिलीज 

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म राधे श्याम का गाना 'जान है मेरी' रिलीज हो गया है। दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रभास की यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होगी जिसमें वह पूजा हेगड़े के ऑपोजिट नजर आएंगे। हाल ही में प्रभास और पूजा हेगड़े की इस फिल्म का गाना जान है मेरी रिलीज हो गया है जिसे सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की बहुत तारीफ कर रहे हैं। यह गाना दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा।

तब्बू ने पूरी की भूल भुलैया 2 की शूटिंग

पिछले कुछ दिनों से कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आएंगी। कार्तिक आर्यन की हॉरर ड्रामा इस वर्ष 25 मार्च को रिलीज होगी। आज तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा करने के साथ यह बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tabu (@tabutiful)

अनन्या पांडे की तस्वीरों ने ढाया कहर

जानी-मानी बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अनन्या पांडे की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे ने काले रंग का कोट स्टाइल ड्रेस पहना है। अनन्या पांडे का यह ड्रेस बहुत खूबसूरत लग रहा है। वहीं वह इस ड्रेस में बहुत प्यारी नजर आ रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर