Neha Kakkar- Rohanpreet Singh की शादी में पहुंचीं Urvashi Rautela, Tony Kakkar संग जमकर किया डांस

सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह संग शादी कर ली है। उनकी शादी में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पहुंचीं और टोनी कक्कड़ के साथ जमकर डांस किया। उनका डांस का वीडियो सामने आया है।

Urvashi Rautela Dances with Tony Kakkar
Urvashi Rautela Dances with Tony Kakkar 
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़- रोहनप्रीत सिंह की शादी में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला।
  • उर्वशी ने यहां टोनी कक्कड़ के साथ जमकर डांस किया।
  • उर्वशी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिंगर नेहा कक्कड़ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नेहा ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग सात फेरे लिए। नेहा की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो और फोटोज छाईं हुईं हैं। दोनों की शादी में कई सेलेब्स नजर आए जिनमें से एक थीं बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला। 

उर्वशी ना केवल नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी में पहुंचीं बल्कि यहां जमकर डांस भी किया। उर्वशी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो नेहा के भाई और सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उर्वशी लहंगा पहने हुए हैं और उसके साथ पोनीटेल बनाई है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। टोनी और उर्वशी दूल्हा- दुल्हन के सामने डांस कर रहे हैं, जिसे दोनों काफी एन्जॉय कर रहे हैं। उर्वशी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by tonyy kakkar (@tonykakkaarr) on

उर्वशी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो दुल्हन नेहा कक्कड़ से मिल रही हैं। ये वीडियो खुद उर्वशी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इसके साथ नेहा- रोहनप्रीत को शादी की बधाई देते हुए उन्हें परफेक्ट कपल बताया। उर्वशी ने लिखा, 'तुम लोग साथ में बहुत अच्छे लगते हो, मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। तुमने मुझे सच्चे प्यार में यकीन करना सिखाया है। मुझे उम्मीद है कि मेरा विश्वास हमेशा के लिए अटूट होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि तुम दोनों हमेशा साथ रहोगे। #love #NehaKakkar'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by URVASHI RAUTELA Actor (@urvashirautela) on

मालूम हो कि नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें थीं। बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। नेहा कक्कड़ से रोहनप्रीत 6 साल छोटे हैं। रोहनप्रीत ने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। शो के वो फर्स्ट रनरअप थे। यही दो शो हैं जिनसे रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर