वामिका से तैमूर तक, जानिए इन 8 बॉलीवुड सेलेब के बच्चों के नाम का क्या है मतलब

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है, जिसका मतलब बेहद खास है। जानें वामिका से लेकर तैमूर तक, बॉलीवुड सेलेब के बच्चों के नाम का मतलब क्या है?

Vamika Taimur
जानें बॉलीवुड सेलेब के बच्चों के नाम का मतलब।  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही एक्ट्रेस ने बेटी के नाम भी खुलासा किया। अनुष्का और विराट कोहली ने बेटी का नाम वामिका रखा है। कपल की बेटी का नाम फैंस के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है। लोगों में इस नाम मतलब जानने की काफी उत्सुकता है। आइए आपको वामिका से लेकर तैमूर तक, 8 बॉलीवुड सेलेब के बच्चों के नाम का मतलब बताते हैं।

वामिका

\


अनुष्का और विराट की बेटी का नाम बेहद खास है। वामिका के नाम को विराट के 'व' और अनुष्का के 'का' अक्षर को शामिल कर बनाया गया है। वामिका का मतलब होता है देवी दुर्गा। ये देवी दुर्गा का ही एक विशेषण है। 

अबराम

शाहरुख खान के छोटे बेटे का नाम अबराम है। अबराम का नाम पैगंबर अब्राहम से इंस्‍पायर है। शाहरुख का कहना है कि इसमें भगवान राम का नाम भी शामिल है, इसलिए उन्हें ये नाम अच्छा लगा।

रायन और एरिन

माधुरी दीक्षित और डाक्‍टर श्रीराम नेने के दो बेटे हैं, जिनका नाम रायन और एरिन है। एक्ट्रेस के बड़े बेटे रायन के नाम का मतलब है स्‍वर्ग प्राप्‍ति का मार्ग। वहीं छोटे बेटे एरिन के नाम का मतलब शक्‍ति का पर्वत है। 

आराध्या

अभि‍षेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी का नाम ‘आराध्या’ है, जिसका मतलब होता है पूजा के योग्य। जो पूजनीय है उसे संस्कृत में ‘आराध्या’ कहते हैं।

आरव और नितारा

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का एक बेटा और बेटी है। कपल के बेटे का नाम आरव है, जिसका अर्थ है शांतिप्रिय होना। वहीं, बेटी नितारा के नाम का मतलब जड़ों से गहराई से जुड़ना है। 

इमारा

एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक की बेटी का नाम इमारा है। इमारा का मतलब होता है मजबूत और साहसी। 

वियान

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेस टाइकून राज कुंद्रा के बेटे का नाम वियान है। वियान का मतलब ज़िंदगी व एनर्जी होता है।

तैमूर

Kareena Saif Taimur

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे का नाम तैमूर है, जिसे लेकर काफी हंगमा हुआ था। अरबी में तैमूर नाम का मतलब लोहा और फौलाद है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर