वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी की तैयारियां शुरू, अलीबाग के लिए रवाना हुए दोनों परिवार,दुल्हन का वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों परिवार अलीबाग के लिए रवाना हो गए हैं और उनका वीडियो भी सामने आया है।

Varun Dhawan and Natasha Dalal Family Leave for Alibaug
Varun Dhawan and Natasha Dalal Family Leave for Alibaug 
मुख्य बातें
  • शुरू हुईं वरुण धवन- नताशा दलाल की शादी की तैयारियां।
  • शादी के लिए अलीबाग रवाना हुए वरुण- नताशा के परिवार।
  • मालूम हो कि दोनों 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों 24 जनवरी, 2021 को अलीबाग में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब वरुण के पिता डेविड धवन और उनकी मां करुणा धवन, अपने घर से रवाना होते हुए नजर आए। इस दौरान वरुण के बड़े भाई रोहित, उनकी पत्नी और बच्चे भी साथ थे। 

नताशा की वीडियो भी आया सामने

वहीं दूसरी तरफ वरुण की होने वाली दुल्हनिया नताशा दलाल भी अपने परिवार के साथ वेन्यू पर रवाना होती दिखीं। इस दौरान नताशा व्हाइट जंपसूट पहने खुले बालों में नजर आईं। नताशा ग्रीन स्लिंग बैग कैरी किए हुए मास्क लगाए हुए थीं। तो वहीं वरुण की तस्वीर भी सामने आई है।

5 दिन तक चलेगी शादी की रस्में

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही ये खबर सामने आई थी कि वरुण और नताशा की शादी की रस्में 5 दिन तक चलेंगी। जानकारी के अनुसार यह शादी 22 जनवरी (आज) से 26 जनवरी तक यानी 5 दिन तक अलीबाग में चलेगी।

नताशा की ड्रेस होगी खास

वरुण की होने वाली दुल्हनिया नताशा फैशन डिजाइनर हैं और माना जा रहा है कि अपनी लाइफ के इस स्पेशल दिन के लिए उन्होंने खुद अपना लहंगा डिजाइन किया है। बता दें कि इस शादी को लेकर अब तक एक्टर या उनके माता- पिता ने कुछ नहीं कहा है। हालांकि वरुण धवन के अंकल अनिल धवन ने हाल ही में यह पुष्टि की कि उनके भतीजे वरुण धवन इसी महीने यानी 24 जनवरी को नताशा दलाल संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं दोनों

मालूम हो कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक- दूसरे को तब से जानते हैं जब वो छठी क्लास में पढ़ते थे हालांकि 11वीं या 12वीं क्लास तक दोनों दोस्त ही थे और बाद में वरुण ने नताशा को प्रपोज किया था। वरुण ने बताया था कि नताशा ने उन्हें 3-4 बार रिजेक्ट किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर