वरुण धवन की शादी को लेकर आई बड़ी खबर, भारत की इस खूबसूरत जगह पर नताशा संग लेंगे फेरे!

Varun Dhawan to tie knot: वरुण धवन हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गए थे। अब उनकी शादी को लेकर खबरें आ रही हैं और बताया जा रहा है कि इस साल मई में दोनों शादी कर सकते हैं।

Varun Dhawan with Natasha Dalal
Varun Dhawan with Natasha Dalal 
मुख्य बातें
  • वरुण धवन की शादी को लेकर खबर आई है कि वो इस साल गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी कर सकते हैं
  • वरुण हाल ही में नताशा संग नया साल मनाने विदेश गए थे
  • मालूम हो कि वरुण की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी जल्द ही रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। जल्द ही फिल्म रिलीज भी होने वाली है लेकिन इन सबके बीच वरुण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ छुट्टियां मनाकर आए हैं लौटे हैं और दोनों की शादी की खबरें भी जोरों पर हैं।

वरुण और नताशा की शादी को लेकर पिछले लंबे समय से खबरें सामने आ रहीं हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल मई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों इस साल गर्मियों में गोवा में शादी करेंगे, जो कि बेहद रॉयल होगी। कहा यह भी जा रहा है कि कई सेलेब्स को मई, 2020 के दूसरे और तीसरे हफ्ते में फ्री रहने के लिए कहा गया है। वरुण और नताशा दूसरे सेलेब्स की तरह अपनी शादी को सीक्रेट नहीं रखेंगे, हालांकि अभी शादी की कोई तारीख सामने नहीं आई हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

मालूम हो कि नताशा वरुण के बचपन की दोस्त हैं और दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनका परिवार भी दोनों की शादी को मंजूरी दे चुका है। पिछले साल से दोनों की शादी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं एक वेबसाइट ने यह तक दावा किया था कि दोनों की सगाई हो गई है, जिसका वरुण के पिता डेविड धवन ने खंडन किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @varun_natasha_addict120 on

वर्कफ्रंट की बात करें वरुण धवन जल्द ही श्रद्धा कपूर के अपोजिट फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी में नजर आएंगे, रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा वरुण एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर 1 में दिखेंगे, जो कि इस साल 1 मई को रिलीज होगी। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर