Varun Dhawan Wedding: शादी के बंधन में बंधे वरुण धवन-नताशा दलाल, सामने आई पहली [PHOTOS]

Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने घरवालों और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

Varun Dhawan And Natasha Dalal
Varun Dhawan And Natasha Dalal 
मुख्य बातें
  • वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • कपल ने मुंबई के अलीबाग स्थित'द मेंशन हाउस' में सात फेरे लिए।
  • वरुण धवन और नताशा स्कूल के वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मुंबई.  बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसी के साथ वह साल 2021 में शादी करने वाली पहली सेलेब्रिटी जोड़ी भी बन गए हैं। वरुण की शादी की रस्में मुंबई के अलीबाग स्थित'द मेंशन हाउस' में संपन्न हुई और यहीं उन्होंने बचपन की दोस्त नताशा के साथ सात फेरे लिए। अभिनेता की शादी की शुरुआती तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं।

वरुण धवन और नताशा दलाल परिवार वालों और करीबियों की मौजदूगी में रविवार को शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले शनिवार को संगीत और हल्दी सेरेमनी हुई थी। इस सेरेमनी की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और अब शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छानी शुरू हो गई हैं।

Varun Natasha marriage pics

Varun Dhavan Natasha Dalal Wedding photos

रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। शादी की शुरुआत कलीरे और चूड़ा सेरेमनी से हुई थी। इसमें दूल्हे के रिश्तेदार दुल्हन को चूड़ा देते हैं। 

A glimpse of Varun Dhawan-Natasha Dalal ’s beautiful mandap

ये सेलेब बने मेहमान
कोरोना के कारण वरुण और नताशा की शादी में बेहद कम मेहमान हैं। यही नहीं, शादी में फोटो खींचने पर भी सख्त पाबंदी थी। इससे पहले पंडिजी को वेन्यू के बाहर देखा गया था। वहीं, वरुण धवन की बैचलर्स पार्टी की भी फोटो सामने आई थी। 

वरुण धवन की शादी के वेन्यू में डायरेक्टर कुणाल कोहली को देखा गया था। इसके अलावा करण जौहर ने भी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो पोस्ट की थी। माना जा रहा था कि वह भी ये शादी अटेंड करने जा रहे हैं। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा ने भी सेल्फी पोस्ट की थी। 

Manish Malhotra and Kunal Kohli pose for a selfie at Varun-Natasha's wedding

पांच दिन तक चलेंगे फंक्शन:
रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के फंक्शन पांच दिन तक चलेंगे। खबरों की मानें तो जिस टीम ने विराट-अनुष्का की शादी के इंतजाम देखे थे, उसी टीम के पास इस शादी की जिम्मेदारी है। 

आपको बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल स्कूल के वक्त से दोस्त हैं। यही नहीं, वरुण धवन और नताशा दलाल का परिवार भी एक दूसरे को अच्छे से जानता है। दोनों काफी वक्त से फैमिली फ्रेंड्स भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर