Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding: बाइक पर बैठकर स्टेज पर जाएंगे वरुण धवन? रिसेप्शन में होगी ग्रैंड एंट्री

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग में चल रही है। शादी के लिए मेहमान वेन्यू में पहुंच गए हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन रिसेप्शन में बाइक पर बैठकर एंट्री ले सकते हैं।

Varun Dhawan And Natasha Dalal
Varun Dhawan And Natasha Dalal 
मुख्य बातें
  • वरुण धवन और नताशा दलाल आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • शादी के बाद कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देने वाला है।
  • वरुण धवन रिसेप्शन में बाइक पर बैठकर एंट्री ले सकते हैं।

मुंबई. वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी मुंबई के अलीबाग में हो रही है। वरुण धवन की शादी का फंक्शन पांच दिन तक चलने वाला है। शादी के बाद वेडिंग रिसेप्शन होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिसेप्शन में वरुण धवन ग्रैंड एंट्री लेने वाले हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक वीडियो के मुताबिक रिसेप्शन के वेन्यू में क्वाड बाइक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐ से में कयास लगाए जा रहे हैं कि रिसेप्शन में वरुण धवन बाइक से एंट्री लेने वाले हैं। 

वरुण धवन की ये बाइक ब्लैक और सिल्वर कलर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन के रिसेप्शन में करण जौहर, सलमान खान, मनीष मल्होत्रा, कैटरीना कैफ जैसे सेलेब्स मेहमान बन सकते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)

सज गया है शादी का मंडप 
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी से कुछ फोटोज सामने आई है। फोटो में वरुण और नताशा की शादी का मंडप सजा हुआ नजर आ रहा है। मंडप को खास गुलाबी रंगों के फूलों से सजाया गया है। 
  
आपको बता दें कि वरुण धवन की शादी अलीबाग के द मैंशन हाउस में हो रही है। इसका एक दिन का चार्च 4 लाख रुपये से 4.5 लाख रुपये तक है।  इस वेडिंग वैन्यू के लिए उन्हें लगभग 12 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 

 
गाड़ी को लगी टक्कर 
वरुण की शादी से पहले वह एक एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे हैं।  गनीमत की बात ये रही है कि इस हादसे में वरुण धवन को चोट नहीं आई है और वो एक दम फ‍िट हैं। 

वरुण धवन के दोस्‍तों ने अलीबाग के वेडिंग वेन्‍यू से कुछ दूरी पर ही बैचलर पार्टी रखी थी। वरुण धवन इसी बैचलर पार्टी में शामिल होने जा रहे थे तभी उनकी कार टकरा गई। यह हादसा अलीबाग में ही हुआ।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर