Coolie No.1: सारा अली खान और वरुण धवन की 'कुली नंबर 1' में हुई इस एक्टर की एंट्री, लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

बॉलीवुड
Updated Dec 01, 2019 | 19:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sara Ali khan and Varun Dhawan: डेविड धवन की नई फिल्म कुली नंबर 1 लगातार चर्चा में है। वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म में अब एक और एक्टर की एंट्री हुई है।

Coolie No.1 में इस एक्टर की हुई एंट्री
Coolie No.1 में इस एक्टर की हुई एंट्री 
मुख्य बातें
  • कुली नंबर 1 में एक्टर जावेद जाफरी एंट्री हुई है।
  • सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 अगले साल रिलीज होगी।
  • फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं।

वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 लगातार चर्चा में है। बता दें कि पर्दे पर पहली बार दोनों एक्टर साथ दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हुई है। इस बात की जानकारी मेकर्स वीडियो शेयर कर दी है। अब इस एक्टर की एंट्री के बाद साफ है कि फिल्म में लोगों को जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी। वहीं फिल्म को डेविड धवन डायरेक्टर कर रहे हैं।

फिल्म कुली नंबर 1 में एक्टर जावेद जाफरी की एंट्री हो गई है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स सोशल मीडियाा पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-'उन्होंने हमेशा अपनी सही कॉमिक टाइमिंग से हमे गुदगुदाया है। नए सदस्य के स्वागत का समय आ गया है'।

बता दें कि बॉलीवुड में जावेद जाफरी अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं जावेद जाफरी आखिरी बार फिल्म बाला में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म धमाल में भी जबरदस्त एक्टिंग की थी। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pooja Entertainment (@pooja_ent) on

 

हाल ही में कुली नंबर 1 के सेट एक बड़ा हादसा हो गया था। दरअसल सीन में वरुण को एक कार में दिखाया जाना था, जो चट्टान से लटकी हुई थी। इसी लटकी हुई कार में से वरुण को कुछ क्लोज-अप शॉट्स देने थे। लेकिन वरुण के कार में रहते हुए ही इसके गेट जाम हो गए और एक्टर उसमें फंस गए। इस दौरान शॉट फिल्माए जाने के बाद वरुण को ये अहसास हुआ कि कार के गेट जाम हो गए हैं और वे इसमें फंस गए हैं। हालांकि बाद उन्हें सही सलामत वहां से निकाल लिया गया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pooja Entertainment (@pooja_ent) on

 

साल 1995 में रिलीज गोविंदा और करिश्मा की फिल्म कुली नंबर 1 को रीक्रिएट किया जा रहा है। नई फिल्म कुली नंबर 1 में वरुण धवन और सारा अली खान के अलावा  परेश रावल, शिखा तलसानिया, राजपाल यादव जैसे सितारे भी नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 1 मई को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर