Varun Dhawan Film Mr. Lele: वरुण धवन के फैंस के लिए बुरी खबर, इस वजह से डिब्बा बंद हुई उनकी फिल्म मिस्टर लेले

बॉलीवुड
Updated Mar 05, 2020 | 20:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Varun Dhawan Film Mr. Lele: वरुण धवन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। उनकी अपकमिंग फिल्म मिस्टर लेले डिब्बा बंद हो गई है। डायरेक्टर ने इसकी ये वजह बताई है।

Varun Dhawan film Mr. Lele shelved
Varun Dhawan film Mr. Lele shelved  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वरुण धवन की फिल्म मिस्टर लेले हुई बंद
  • इस वजह से डायरेक्टर ने लिया फैसला
  • वरुण ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपनी फिल्म कुली नं. 1 की शूटिंग पूरी की है। कुछ वक्त पहले ही वरुण ने इसके अलावा अपनी एक और नई फिल्म मिस्टर लेले की घोषणा की थी। इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया था। ये फिल्म अगले साथ आनी थी, लेकिन अब वरुण के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। मिस्टर लेले को बीच में ही डिब्बा बंद कर दिया गया है।

मिस्टर लेले को धड़क के डायरेक्टर शशांक खैतान बनाने वाले थे। जो इससे पहले वरुण के साथ हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और ब्रदीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। मिस्टर लेले में वरुण के साथ जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर के आने की चर्चा थी। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर शशांक खैतान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बंद होने की घोषणा की।

 

 

इसमें उन्होंने लिखा कि मिस्टर लेले को लेकर अपडेट। करण, वरुण और मैंने फिल्म की शूटिंग को स्थगित करने का फैसला किया है। यह एक ऐसी स्क्रिप्ट है जिसे हम सभी प्यार करते हैं और मुझे यकीन है कि जल्द ही इस पर वापस काम आएंगे। लेकिन फिल्म का शेड्यूल करना बहुत कठिन था, क्योंकि फिल्म एक सॉलिड कास्ट थी और तारीखें नहीं मिल पा रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on

 

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे पूरा यकीन है कि वरुण और मैं मिस्टर लेले या किसी नई फिल्म के साथ जल्द ही कॉलेबरेट करेंगे। उनके साथ कॉलेबरेट करना हमेशा सुखद और अच्छा अनुभव रहा है। शशांक की इसी पोस्ट को वरुण ने भी शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'कोई नहीं पूछता कब निकले, कब चले, सब देखते हैं कि मंजिल पे कब पहुंचे। जल्द ही...' ।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जनवरी में ही वरुण की डांस ड्रामा फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी आई थी, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखीं। लेकिन ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं कर पाईं। अब वे सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नं. 1 में नजर आएंगे। ये गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म का रीमेक है, जिसे डेविड धवन ही बना रहे हैं। कुली नं. 1 इसी साल 1 मई को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर