Street Dancer 3D: वरुण धवन को मिलेगा सलमान खान का साथ, दबंग-3 संग आएगा स्ट्रीट डांसर 3D का ट्रेलर

बॉलीवुड
Updated Dec 08, 2019 | 10:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Street Dancer 3D trailer Date: वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का ट्रेलर पहले 12 दिसंबर को रिलीज होने वाला था। लेकिन अब फैंस को स्ट्रीट डांसर 3D के ट्रेलर के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा..

Street Dancer 3D trailer release date change And attached with salman khan Dabangg 3
वरुण धवन और सलमान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3D फ‍िल्‍म डांस पर आधारित है।
  • रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्‍म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
  • फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट में एकबार फिर से बदलाव किया गया है।

वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D के ट्रेलर की रिलीज डेट बदल गई है। रेमो डि‍सूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का ट्रेलर पहले प्रोड्यूसर भूषण कुमार के बर्थडे 12 दिसंबर पर रिलीज होने वाला था। लेकिन अब फैंस को स्ट्रीट डांसर 3D के ट्रेलर के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D का ट्रेलर अब 18 दिसंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि इस फिल्म को सलमान खान का भी साथ मिलने वाला है। दरअसल खबर आ रही है कि स्ट्रीट डांसर 3D का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म दबंग-3 के साथ अटैच होकर आएगा। 20 दिसंबर को दबंग-3 सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसी दिन दर्शक साथ में स्ट्रीट डांसर 3D का ट्रेलर भी देख सकेंगे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on

 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on

 


स्ट्रीट डांसर 3D फ‍िल्‍म डांस पर आधारित होगी। इस फिल्‍म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दिखाई देगी। वरुण श्रद्धा की जोड़ी इससे पहले फिल्म एबीसीडी 2 में भी नजर आई थी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। श्रद्धा कपूर, वरुण धवन के साथ-साथ इस फिल्म में नोरा फतेही, प्रभु देवा, पुनीत पाठक, राघव जुयाल और धर्मेश येलांडे सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on


इस फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल पंजाब में शूट किया गया था और सेकेंड शेड्यूल दुबई में किया गया है। वरुण और श्रद्धा इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। यह फिल्‍म 24 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। 
 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर