Actress Kumkum Songs: 'मेरे महबूब कयामत होगी' समेत कुमकुम के वो 5 गाने, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा

5 Iconic Actress Kumkum Songs: एक्ट्रेस कुमकुम अपने करियर में काफी सुपरहिट गानों का हिस्सा रहीं। उनके कई गाने ऐसें हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Kumkum
कुमकुम 
मुख्य बातें
  • अदाकारा कुमकुम ने दुनिया को अलविदा कह दिया
  • कुमकुम ने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली
  • उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया

हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम नहीं रहीं। उनका 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थीं। कुमकुम का जन्म 22 अप्रैल 1934 को बिहार में हुआ था। कुमकुम का असली नाम जैबुनिस्सा था। उन्होंने साल 1954 में 'आर पार' फिल्म के गाने 'कभी आर कभी पार' से बतौर डांसर इंडस्ट्री में कदम रखा था।

इसके बाद कुमकुम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई हिट फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने मिस्टर एक्स इन बॉम्बे, मदर इंडिया, कोहिनूर, उजाला, नया दौर, गांगा की लहरें, राजा और रंक, राजा और रंक, गीत, आंखें और आंखे जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। कुमकुम पर कई हिट गाने भी फिल्माए गए, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 गानों के बारे में।

साल 1964 में रिलीज हुई 'मिस्टर एक्स इन बॉम्बे' फिल्म में कुमकुम पर 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाने पिक्चराइज हुआ था। इस गाने में उनके साथ किशोर कुमार थे। किशोर ने गाने में अपनी आवाज भी दी थी। वहीं, इस पॉपुलर सॉन्ग के बोल आनंद बक्षी ने लिखे थे। 

कुमकुम ने भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो' में भी अभिनय किया था। यह फिल्म 1963 में आई थी। इस फिल्म का गाना 'काहे बसुरिया बजावले की' बहुत पसंद किया गया था। यह गाना लता मंगेशकर ने गाया था। 

कुमकुम को गुरुदत्त की खोज माना जाता है। दरअसल, उन्हें गुरुदत्त ने ही अपनी फिल्म 'आर पार' में पहली बार मौका दिया गया था। कुमकुम फिल्म के गाने 'कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर' में नजर आई थीं। इस गाने को शमशाद बेगम ने गाया था।

कुमकुम ने साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'कोहिनूर' में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। इसमें कुमकुम और दिलीप कुमार पर फिल्माया गाया 'जादूगर कातिल' गाना काफी मशहूर हुआ था। गाने में आशा भोसले ने दी थी। वहीं, गाने के बोल शकील बदायुनी ने लिखे थे। 

साल 1957 में आई 'मदर इंडिया' फिल्म में कुमकुम ने राजेंद्र कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनपर पॉपुलर गाना 'घूंघट नहीं खोलूंगी सैंया' पिक्चराइज किया गया था। इस गाने में उनके अंदाज बेहद निराला था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर