Shakuntala Devi Release Date : व‍िद्या बालन ने रखी रिलीज डेट की पहेली, क्‍या आप सुलझा पाएंगे इसे

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Dec 12, 2019 | 13:18 IST

Shakuntala Devi Release Date Puzzle : व‍िद्या बालन की फ‍िल्‍म शकुंतला देवी की रिलीज डेट सामने आ गई है। लेकिन इसे एक पहेली की तरह रखा गया है। क्‍या आप सुलझा पाएंगे इसे?

Shakuntala Devi Release Date : व‍िद्या बालन ने रखी रिलीज डेट की पहेली, क्‍या आप सुलझा पाएंगे इसे
Shakuntala Devi Release Date : बूझें व‍िद्या बालन की ये पहेली  |  तस्वीर साभार: Times Now

व‍िद्या बालन इन द‍िनों कम ही फ‍िल्‍में कर रही हैं। हाल ही में उन्‍होंने भारत की महान गण‍ितज्ञ शकुंतला देवी की बायोप‍िक पूरी की है और अब इस फ‍िल्‍म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर द‍िया है। व‍िद्या बालन ने शकुंतला देवी पर बनी फ‍िल्‍म की रिलीज डेट को लेकर सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो रिलीज क‍िया है। लेकिन ट्व‍िस्‍ट ये है क‍ि व‍िद्या बालन ने इसे सीधे तौर पर नहीं बताया है। बल्‍क‍ि उन्‍होंने फैन्‍स से इस पहेली को सुलझाने को कहा है। 

व‍िद्या बालन ने वीड‍ियो में बताया है क‍ि फ‍िल्‍म आज से ठीक 148 द‍िन बाद रिलीज होगी। जो लोग कंफ्यूज हो गए, उनके ल‍िए व‍िद्या ने एक और ह‍िंट द‍िया है। उन्‍होंने कहा क‍ि फ‍िल्‍म की रिलीज डेट 8 है। और जब इसमें महीने का अंक और साल का नंबर जोड़ा जाएगा जो फ‍िर से संख्‍या 8 आएगी। जो लोग अब भी नहीं बता पाए, उनके लिए व‍िद्या बालन ने इमोजी का हिंट द‍िया है। 

देखें व‍िद्या बालन का वीड‍ियो 

 

 

 

 

इसके बाद व‍िद्या बालन ने रिलीज डेट का खुलासा कर द‍िया जो 8 मई 2020 है। बेशक मैथ्‍य को बोर‍िंग समझने वालों को ये वीड‍ियो हैरान कर देगा क‍ि इसे इतना द‍िलचस्‍प भी बनाया जा सकता है। 

व‍िद्या बालन की शकुंतला देवी में सान्‍या माल्‍होत्रा उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी। वहीं जिशु सेनगुप्‍ता उनके हसबैंड का रोल करेंगे और अमित साध उनके दामाद की भूमिका निभाएंगे। फ‍िल्‍म की डायरेक्‍टर अनु मेनन हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर