आधी रात को Vijay Deverakonda के साथ बाइक की सवारी करती दिखीं Ananya Panday, सामने आई ये तस्वीरें

Vijay Deverakonda and Ananya Panday photos: हाल ही में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को मुंबई में एक साथ देख गया है। इस दौरान अनन्या अर्जुन रेड्डी एक्टर के साथ बाइक की सवारी करती दिखीं।

Vijay deverakonda and Ananya pandey
Vijay deverakonda and Ananya pandey 
मुख्य बातें
  • विजय देवराकोंडा संग बाइक की सवारी करती दिखीं अनन्या पांडे।
  • हाल ही में दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
  • विजय देवराकोंडा जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वााले हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विजय देवराकोंडा अब जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में विजय के अपोजिट अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग इस वक्त मुंबई में चल रही है। हाल ही में शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

इन तस्वीरों में विजय देवराकोंडा बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ अनन्या स्टाइलिश अंदाज बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान ब्लैक स्कर्ट और ब्लैक टॉप में अनन्या बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस अभी से ही उनकी शानदार केमिस्ट्री की बात कर रहे हैं।

बता दें कि जब इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी, तब ऐसी खबरें आई थी कि इसकी शूटिंग मिड मार्च या फिर अप्रैल के शुरुआत में हो सकती है। लेकिन सामने आई तस्वीरों से साफ है कि शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @ananya_pandayy_fanaccountt on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @ananya_pandayy_fanaccountt on

इससे पहले अनन्या पांडे ने विजय देवरकोंडा के साथ कुछ तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-पैन इंडिया के साथ फिल्म करने के लिए खुश और उत्साहित हूं। इसके अलावा उन्होंने सेट से भी तस्वीरें शेयर की थी। वहीं इस फिल्म को लेकर विजय देवरकोंडा ने बताया कि इसमें वो एक अलग लुक में दिखाई देंगे, जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में वो एक फाइटर का रोल में प्ले कर रहे हैं, जिसके लिए मार्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Santosh Nagwekar (@santoshnagwekar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

वहीं इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा विदेश में भी होगी।  बता दें कि विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी पर ही बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह बनाई गई थीं। जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। कबीर सिंह में शाहिद के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आईं थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर