VIDEO: 81 साल की उम्र में मिलिंद सोमन की मां ने लगाए 15 पुश अप्स, खास अंदाज में मनाया जन्मदिन

Milind Soman's Mother Usha Soman Video: मिलिंद सोमन की तरह उनकी मां ऊषा सोमन भी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। उनके पहले भी कई हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आ चुके हैं।

Milind Soman Mother
पत्नी और मां के साथ मिलिंद सोमन। 
मुख्य बातें
  • मिलिंद सोमन की मां ऊषा सोमन ने खास अंदाज में मनाया जन्मदिन
  • ऊषा सोमन ने अपने 81वां जन्मदिन पर 15 15 पुश अप्स लगाए
  • उनके पुश अप्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो शेयर करते हैं। 53 वर्षीय मिलिंद के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फिटनेश के मामले में मिलिंद की मां ऊषा सोमन भी कम नहीं हैं। मिलिंद ने अपनी मम्मी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाए। दरअसल, यह वीडियो मिलिंद की मम्मी के 81वें जन्मदिन का है,  जिसे उन्होंने बेहद खास अंदाज में मनाया था। वीडियो में ऊषा सोमन पुश अप्स लगाते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

मिलिंद ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '3 जुलाई 2020, मां का 81वां जन्मदिन लॉकडाउन में मनाया। 15 पुश अप्स और अंकिता कोंवर द्वारा बनाए गए वनीला बादाम केक के साथ पार्टी की। हैपी बर्थडे आई. हमेशा मुस्कुराते रहिए।' मिलिंद के अलावा उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने परिवार की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में ऊषा अंकित, मिलंद और ऊषा मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, अंकिता कोंवर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 81, फिट और लाजवाब! पिछले साल अपने 80वें जन्मदिन पर उन्होंने बाली में स्कूबा डाइविंग करने को चुना था और इस साल वह जाम्बिया में बंजी जंपिंग करने वाली थीं। हालांकि, दुनिया में मौजूदा हालात को देखते हुए यह नहीं किया जा सकता। हम अभी भी बहुत खुश हैं कि उनका जन्मदिन एक खुशहाल स्वस्थ घर में मनाया जा सका। हर पल के लिए आभारी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर