बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आए विवेक ओबेरॉय, जुटाए 50 करोड़ रुपए

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने बच्चों की शिक्षा और उनकी सेहत का ख्याल रखने के लिए करोड़ों रुपए का फंड जुटाया है। वह एकल फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर हैं।

Vivek Oberoi
विकेक  

देश में कई फिल्मी सितारें हैं, जो जरूरमंद लोगों के लिए फिक्रमंद रहते हैं। ऐसे सितारे अपने स्तर पर या किसी संस्था से जुड़कर लोगों की मदद करने को हमेशा तैयार रहते हैं। इनमें एक ऐसा ही नाम मशहूर एक्टर विवेक ओबेरॉय का भी है। वह एकल फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर हैं और हर साल ग्रामीण बच्चों की मदद के लिए फंड जुटाते हैं। उन्होंने इस बार संस्था के लिए 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड इकट्ठा किया है। उन्होंने यह रकम लोगों से ऑनलाइन जुड़कर जुटाई है। विवेका का कहना है कि इन पैसों से लोगों को अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।

फंड इकट्ठा करने के बाद क्या बोले विवेक

विवेक ओबेरॉय ने फंड इकट्ठा होने के बाद कहा कि यह पैसा हमारी पहल में अहम योगदान देने वाला है और एक लाख गांवों पर सर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'मैं हमारी अपील पर जबरदस्त रिस्पॉन्स देने के लिए एनआरआई कम्युनिटी का बहुत शुक्रगुजार हूं। आज हमारे एकल अभियान को सात मिलियन डॉलर से अधिक (50 करोड़ रुपए से ज्यादा) प्राप्त हुए हैं। इन पैसों से भारत के एक लाख से अधिक गांवों में हमारी पहल को काफी बढ़ावा मिलेगा, जिससे एक बड़ा सामाजिक प्रभाव पैदा होता है। इन पैसों से दस करोड़ भारतीयों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा मिल सकेगी, जिसकी वजह से हमारे देश को मजबूत और सक्षम भविष्य बनाने में मदद मिलेगी।'

एकल से 6 साल से जुड़े हैं विवेक ओबेरॉय

एकल फाउंडेशन अमेरिका स्थित एक चैरिटी संस्था है। विवेक ओबेरॉय पिछले लगभग छह साल से इस संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। वह इसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में ग्रामीण भारत के हर कोने में बेसिक एजुकेशन पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं। विवेक हर साल फंड इकट्ठा करने के लिए जगह-जगह जाते थे, मगर कोरोना वायरस के चलते वह इस साल ऐसा नहीं कर पाए। ऐसे में उन्होंने लोगों से ऑनलाइन जुड़कर फंड जुटाने का फैसला किया और जो काफी सफल रहा। वहीं, विवेक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर पिछले साल 'रुस्तम' फिल्म में नजर आए थे। यह कन्नड़ भाषा की फिल्म थी। इससे पहले वह साल में रिलीज हुई 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म में दिखे थे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर