आउट साइडर से एक ग्लोबल स्टार तक... 7 मिनट के [VIDEO] में प्रियंका चोपड़ा के 20 साल का सफर

20 Years Of Priyanka Chopra: मनोरंजन जगत में प्रियंका चोपड़ा ने 20 साल का सफर पूरा कर लिया है और इस बीच एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक शानदार वीडियो शेयर किया है।

Priyanka Chopra completed 20 years
प्रियंका चोपड़ा ने पूरे किए 20 साल 
मुख्य बातें
  • फिल्म इंडस्ट्री में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पूरे किए 20 साल
  • 7 मिनट के वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का अब तक का सफर
  • बिना कोई कनेक्शन के अपनी मेहनत से बनीं ग्लोबल स्टार

मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 20 साल से भारत में और विदेशों में मनोरंजन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। 30 नवंबर, 2000 को मिस वर्ल्ड का प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली अभिनेत्री ने मनोरंजन उद्योग में 2 दशक पूरे कर लिए हैं और इस दौरान उन्होंने अपने नाम कई उपलब्धियां की हैं। इंडस्ट्री में 2 दशक पूरे करने के मौके पर, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया।

20 साल पूरे होने पर बोलीं प्रियंका...
7.5 मिनट लंबे इस वीडियो में अभिनेत्री ने अपने सफर के बारे में बात की है और वीडियो में एक्ट्रेस की कई अहम उपलब्धियों की झलक मिलती है।अपने सफर का वीडियो शेयर करते हुए, प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन दिया, 'एंटरटेनमेंट में 20 साल। मेरी शुरुआत से लेकर अब तक 20 साल के सफर की याद के लिए @ozzyproduction और आप सभी का धन्यवाद। मैं किसी दिन आप सबसे मिलना चाहती हूं। इस बीच, मैं आप सभी के साथ जश्न मनाना चाहती हूं ... देखते रहिए! धन्यवाद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वीडियो में रणबीर कपूर के साथ बर्फी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को भी वीडियो में शामिल किया गया है। वीडियो में बॉलीवुड में बिना किसी बाहरी कनेक्शन के शुरुआत से लेकर एक वैश्विक स्टार बनने तक की यात्रा को दिखाया गया है। इसमें दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने को लेकर भी जिक्र है।

प्रियंका चोपड़ा की यादगार उपलब्धियां:
वीडियो आगे प्रियंका चोपड़ा की उपलब्धियों की एक लंबी लिस्ट पर नजर डालता है। इसमें लिखा गया है, 'अमेरिकी स्टारडम पर छाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री। अपने 126 साल के इतिहास में वोग को कवर करने वाली पहली भारतीय महिला। पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री। 50 मिलियन फॉलोवर्स तक पहुंचने वाली पहली भारत की महिला। सबसे अधिक भुगतान पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों में से पहली भारतीय हैं।'

फैशन से लेकर गंगाजल तक, बाजीराव मस्तानी से लेकर क्वांटिको तक, वीडियो में काफी कुछ शामिल किया गया है। इसके अलावा वीडियो में निक जोनास के साथ प्रियंका की शादी के यादगार पलों की झलक भी देखने को मिलती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर