करीना कपूर खान के दूसरे बच्चे के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष? जानकारों ने बताया कैसा होगा भविष्य

करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। आइए जानते हैं तैमूर के छोटे भाई के बारे में क्या कहते हैं अंक ज्योतिष के जानकार।

Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan
करीना कपूर खान और सैफ अली खान  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान ने दूसरे बच्चे को दिया है जन्म।
  • ज्योतिष के अनुसार अंक 3 से है बच्चे का जुड़ाव।
  • यहां जानिए तैमूर के बारे में क्या कहते हैं अंक ज्योतिष के जानकार।

मुंबई: करीना कपूर और सैफ अली खान के फैंस उन्हें लगातार बदाई दे रहे हैं। रविवार को यह घोषणा की गई कि अभिनेत्री ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। सैफ ने एक प्रेस स्टेटमेंट में खबर की पुष्टि की, जिसमें लिखा था, 'हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। मां और शिशु सुरक्षित और स्वस्थ हैं। प्यार और समर्थन के लिए हमारे शुभचिंतकों का शुक्रिया।' मशहूर अंकशास्त्री संजय बी जुमानी के अनुसार, नवजात शिशु से जुड़ा अंक नंबर 3 है और वह बताते है कि बच्चे का भविष्य किस दिशा में जा सकता है।

संजय बी जुमानी ने ज़ूम डिजिटल को बताया, 'अंकज्योतिष के अनुसार नंबर 3 होने के नाते, करीना और सैफ का बच्चा वह सब कर सकता है, जो वह कभी चाहते थे। 3 का बृहस्तपति का प्रधिनिधित्व करता है और ऐसे में आशा है कि नया मेहमान पटौदी खानदान के लिए भाग्य लेकर आएगा। बृहस्तपति को धन, ज्ञान और समृद्धि का ग्रह माना जाता है। इसके अलावा, बच्चा 1 नंबर से भी जुड़ा हुआ है, जो कि कंपाउंड योग के रूप में सूर्य-शासित संख्या है।'

कथित तौर पर, करीना को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस के पिता रणधीर कपूर ने सबसे पहले परिवार से बच्चे के जन्म की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, 'हां, करीना ने आज सुबह एक बच्चे को जन्म दिया है। हम बहुत खुश हैं। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हम ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं।'

यह बच्चा करीना और सैफ के पहले बेटे तैमूर अली खान का छोटा भाई होगा, जोकि पहले से ही सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था, वह जन्म के बाद से ही इंटरनेट के पसंदीदा और सबसे क्यूट बच्चे बन गए थे और उसकी तस्वीरें हर जगह छप गई थीं। बच्चे का प्यारा अंदाज अक्सर लोगों का दिल जीतने में कामयाब होता है।

आज तैमूर को अपने छोटे भाई से मिलने के लिए अस्पताल जाते हुए देखा गया था। हाल ही में, करीना और सैफ भी एक नए घर में शिफ्ट हुए हैं क्योंकि वह बच्चों को ज्यादा और स्थाई जगह देना चाहते थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर