[VIDEO] निकल गई पैर की खाल और खून बहाते हुए डांस करती रहीं दीपिका, रणवीर सिंह ने बताया था ये किस्सा

दीपिका पादुकोण की सफलता के लिए मेहनत पर बात करते हुए अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म के सेट का एक किस्सा शेयर किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Ranveer Singh and Deepika Padukone
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने बताई दीपिका पादुकोण की मेहनत का कहानी
  • डांस की शूटिंग के दौरान खून से लाल हो गया था फर्श
  • एक्टर ने बताया रामलीला के सेट पर हुआ किस्सा

मुंबई: अगर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ियों की बात की जाए तो शायद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम टॉप 5 में आएगा। यह जोड़ी ऑफस्क्रीन और ऑन स्क्रीन दोनों ही जगह छाई रही है। दोनों ने 'पद्मावत', 'रामलीला' जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई। निश्चित रूप से, यह बॉलीवुड में सबसे ग्लैमरस कपल में से भी एक है। आज दोनों ना सिर्फ सफल एक्टर हैं बल्कि बॉलीवुड के बड़े स्टार भी हैं।

दीपिका रणवीर दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे से संबंधित पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दीपिका के संघर्ष और सफलता के लिए मेहनत की कहानी बयां करते नजर आ रहे हैं।

वीडियों में रणवीर सिंह अपनी और दीपिका की हिट संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'रामलीला' के दौरान एक डांस सीक्वेंस के शूटिंग का किस्सा बताते नजर आ रहे हैं। रणवीर वीडियो में बताते हैं, 'दीपिका ने इस फिल्म के सीन की शूटिंग के लिए दर्द सहते हुए बहुत मेहनत की थी। उन्होंने इतनी प्रैक्टिस की थी कि उनके पैरों से खून तक बह रहा था बावजूद इसके दीपिका ने अपना काम पूरा किया।'

वीडियो में दीपिका के पट्टी से बंधे पैरों नजर आ रहे हैं, जिनकी हालत बहुत खराब है। रणवीर बताते हैं कि दीपिका ने घूमते हुए कुछ स्टेप किए और फर्श खून से लाल हो चुका था। यहां देखिए वायरल वीडियो।

दीपिका और रणवीर में एक दूसरे के लिए बहुत सम्मान और प्यार देखने को मिलता रहा है। यह कई बार लोगों के बीच भी यह बात देखने को मिली। आने वाले समय में क्रिकेट विश्वकप पर आधारित फिल्म 83 में यह दोनों एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर