Saif Ali Khan नहीं इस एक्टर के लिए Shahid Kapoor को धोखा देना चाहती थीं Kareena Kapoor, खुद कबूली थी ये बात

बॉलीवुड
Updated Feb 29, 2020 | 11:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक वक्त था जब Kareena Kapoor और Shahid Kapoor एक-दूसरे को डेट करते थे। उस दौरान करीना ने बताया था कि वे इस एक्टर के लिए शाहिद को चीट कर सकती हैं, लेकिन उन्होंने सैफ का नाम नहीं लिया था।

When Kareena Kapoor and Shahid Kapoor came together at Koffee with Karan
When Kareena Kapoor and Shahid Kapoor came together at Koffee with Karan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जब कॉफी विद करण में एक साथ पहुंचे थे करीना कपूर और शाहिद कपूर
  • करीना ने बताया था कि वे किस एक्टर के साथ शाहिद को धोखा देना चाहती हैं
  • उस वक्त करीना ने सैफ अली खान का नाम नहीं लिया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान की गिनती बी-टाउन के पॉपुलर कपल में की जाती है। दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी और उनका एक क्यूट-सा बेटा तैमूर अली खान है। लेकिन सैफ से पहले करीना और शाहिद कपूर के डेटिंग के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में मशहूर थे। दोनों ने खुलेआम अपने अफेयर की खबरों को स्वीकार भी किया। हालांकि फिल्म टशन के सेट पर करीना को सैफ से प्यार हुआ और उन्होंने शाहिद से ब्रेकअप कर लिया।

डेटिंग के दिनों के दौरान करीना और शाहिद को एक साथ कई इवेंट्स में देखा जाता है। दोनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण के दूसरे सीजन में एक साथ पहुंचे थे। यहीं करीना ने बताया था कि वे किस एक्टर के लिए शाहिद को धोखा देना चाहती हैं। हालांकि उस वक्त दोनों का प्यार परवान पर था और करीना की जिंदगी में सैफ की एंट्री नहीं हुई थीं। तब उन्होंने हॉलीवुड एक्टर का नाम लिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorteam) on

करीना ने इस एक्टर का लिया नाम
दरअसल एक फन गेम खेल रहे थे, जिसमें करीना को कुछ सवालों को जवाब देने थे। करण ने बेबो से पूछा कि वे किस एक्टर के लिए शाहिद को चीट कर सकती हैं, ऐसे में उन्होंने टाइटैनिक एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो का नाम लिया। जवाब सुनकर शाहिद का रिएक्शन थोड़ा सीरियस था, लेकिन वे बाद में मुस्कुराने लगे। वहीं जब शाहिद से पूछा गया कि वे किस एक्ट्रेस के साथ करीना को चीट करेंगे तो उन्होंने कहा वे किसी के भी लिए बेबो को धोखा नहीं देंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahidkapoor) on

बता दें कि करीना और सैफ का प्यार टशन के सेट पर परवान चढ़ा था और इसी वक्त वे शाहिद के साथ जब वी मेट कर रही थीं। बाद में उन्होंने शाहिद से ब्रेकअप कर लिया। शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी रचाई और दोनों के दो बच्चे मीशा और जैन कपूर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saif_alikan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mira.kapoor) on

वर्क फ्रंट
करीना की अगर बात करें तो वे इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे लाल सिंह चड्ढा की भी शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ बनेगी। वहीं शाहिद फिलहाल अपनी फिल्म जर्सी की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वे एक क्रिकेटर का रोल निभाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर