Karan Johar के वीडियो बनाने से परेशान हुए यश जौहर, रूही ने कही घर छोड़कर जाने की बात

बॉलीवुड
Updated Apr 28, 2020 | 17:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Roohi and Yash Johar video: करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही की नई वीडियोज शेयर की हैं। जिसमें रूही घर छोड़कर जाना चाहती हैं तो वहीं यश, करण से कैमरे से परेशान हैं।

Roohi and Yash Johar video
Roohi and Yash Johar video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने शेयर की नई वीडियो
  • यश जौहर वीडियो के चलते हुए परेशान
  • रूही जौहर ने घर छोड़ने के लिए बैग किया पैक

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों लॉकडाउन में अपने जुड़वां बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यश जौहर और रूही जौहर की क्वारेंटाइन की कई वीडियोज वायरल हो रही हैं। जिनमें वे करण का मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं। करण के दोनों बच्चों की ये वीडियोज बेहद फनी हैं और फैंस इन्हें काफी पसंद भी करते हैं।

हाल ही में करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ नई वीडियोज शेयर की हैं, जिनमें यश और रूही नजर आ रहे हैं। करण यश को कैमरे में देखने के लिए कहते हैं, लेकिन यश इस पर चिल्लाते हुए मना करते हैं और कहते हैं कि मैं नहीं करूंगा, मैं परेशान हो गया हूं। ये सुनकर करण हंसने लगते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nairakartika) on

वहीं दूसरे वीडियो में रूही एक बड़ा बैग लिए दिख रही है। जिसे देखकर करण कहते हैं कि रूही तुम इतना बड़ा बैग लेकर कहा जा रही हूं, वे कहती हैं कि मैं ये घर छोड़ रही हूं। इस पर करण पूछते हैं कि घर छोड़कर तुम कहा जा रही हो, तो रूही बताती हैं कि वे पेपा (पेपा पिग) हाउस जा रही हैं। वीडियो में दोनों बच्चे बेहद क्यूट लग रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Well guess which animal I remind them of? #lockdownwiththejohars #toodles #season 2 @officialpeppa A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
He’s off to london and she has pronounced me elderly! Such is my life! #lockdownwiththejohars A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

आपको बता दें कि इससे पहले भी करण ने यश और रूही के कई वीडियोज शेयर किए हैं। पिछले वीडियो में करण एक गेम खेलते हुए नजर आते हैं, जिसमें वे रूही से पूछते हैं कि अगर मैं जानवर होता तो क्या होता इस पर रूही कहती हैं हाथी। इतना सुनते ही करण की हंसी छूट जाती है। इससे पहले रूही करण को उनके सफेद बालों की वजह से 'बूढ़ा' भी कह चुकी हैं। यश और रूही के वीडियोज फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी बहुत पसंद आते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर