Year Ender 2020: सुशांत सिंह राजपूत की मौत, रिया चक्रवर्ती को जेल, साल 2020 में छाई रही बॉलीवुड की ये खबरें

Bollywood News In 2020: साल 2020 बॉलीवुड के लिए सबसे खराब साल रहा है। कई दिग्गज हस्तियां इस दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का नुकसान हुआ। जानिए वह 20 खबरें जो इस साल रही सुर्खियों में। 

Year Ender 2020
Year Ender 2020 
मुख्य बातें
  • साल 2020 बॉलीवुड के लिए सबसे खराब साल रहा।
  • 29 अप्रैल 2020 को एक्टर इरफान खान का कैंसर के कारण निधन हो गया था।
  • लॉकडाउन के कारण बॉक्स ऑफिस को लाखों-करोड़ों का नुकसान हुआ।

मुंबई. साल 2020 को बॉलीवुड में कोई भी याद नहीं करना चाहिए। सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान और ऋषि कपूर समेत कई दिग्गज इस दुनिया को छोड़ गए। वहीं, लॉकडाउन के कारण बॉक्स ऑफिस को लाखों-करोड़ों का नुकसान हुआ। जानिए वह 20 खबरें जो इस साल रही सुर्खियों में। 

29 अप्रैल 2020 को एक्टर इरफान खान का कैंसर के कारण निधन हो गया था। इरफान पिछले दो साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। इसके एक दिन बाद ऋषि कपूर भी कैंसर से जंग हार गए और 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए।  

14 जून 2020 बॉलीवुड के लिए सबसे दर्दनाक दिन लेकर आया। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा जगदीप, सरोज खान जैसे सेलेब्स भी दुनिया छोड़ गए।

रिया चक्रवर्ती को जेल 
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को कई आरोपों का सामना करना पड़ा। ड्रग्स मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। 

रिया को कोर्ट ने जमानत दे दी। इसके अलावा उनके भाई शोविक को भी कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। 

बॉलीवुड में ड्रग्स का कहर 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स की पैठ का खुलासा हुआ। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स से पूछताछ की। 

टीवी के सेलेब्स भी ड्रग्स विवाद से बच नहीं पाए। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर एनसीबी ने छापा मारा। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में दोनों को ही जमानत मिल गई। 

Deepika Padukone questioned by NCB in drugs case | Hindi Movie News - Times of India

सेलेब्स में कोरोना का कहर 
कोरोना के कहर से बॉलीवुड भी नहीं बच पाया। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके अलावा मल्लिका अरोड़ा, अर्जुन कपूर भी इस बीमारी से संक्रमित हैं। 

कोरोना के कारण एस.पी. बालासुब्रमण्यम की मौत हो गई। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर कोरोना के कारण निधन हो गया। वहीं, वरुण धवन, नीतू कपूर और कीर्ति सेनन कोरोना से संक्रमित हो गए थे। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान की चर्चा 
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान काफी चर्चा में ही रही। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हो सकते हैं। फिल्म को वॉर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

साल 2020 में कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज हुई। वहीं, कई बड़ी फिल्मों को अब अगले साल का इंतजार करना होगा। इसमें आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार सूर्यवंशी और रणवीर सिंह 83 शामिल हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर