26 जनवरी की 6 बड़ी बॉलीवुड खबरें: 'धमाका' की डील इतने करोड़ में हुई फाइनल, शादी के बाद मुंबई लौटे वरुण-नताशा

26 January Bollywood News: 26 जनवरी को हिंदी फिल्मी दुनिया से कई अहम और दिलचस्प खबरें सामने आईं। एक नजर ऐसी ही कुछ बड़ी खबरों पर।

26 January Big Bollywood News
आज की बड़ी बॉलीवुड खबरें 

मंगलवार को हिंदी फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई खबरें सामने आई। एक तरफ जहां कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' की डील चर्चा में रही तो दूसरी तरफ वरुण धवन और नताशा दलाल का शादी के बाद मुंबई लौटना सुर्खियाों में रहा। आइए आपको ऐसी ही 6 बड़ी खबरों से रूबरू करवाते हैं, जो दिनभर छाई रहीं। 

85 करोड़ में फाइनल हुई 'धमाका' की डील 

एक्टर कार्तिक आर्यन ने कुछ वक्त पहले ही 'धमाका' फिल्म कुछ दिनों पहले ही पूरी की है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि कार्तिक ने फिल्म की शूटिंग सिर्फ 10 दिनों के अंदर खत्म कर दी। अब 'धमाका' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ आई है। खबर है कि मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ फिल्म की डील की है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्‍म को प्रड्यूसर्स ने नेटफ्लिक्स को करीब 85 करोड़ रुपए में बेचा है। बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने की सोच रहे हैं।  

ईद पर रिलीज होगी 'सत्यमेव जयते 2'

'सत्यमेव जयते' फिल्म शानदार एक्टिंग करने वाले जॉन अब्राहम अब 'सत्यमेव जयते 2' लेकर आ रहे हैं। जॉन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट का ऐलान किया। एक्टर ने बताया है कि उनकी यह फिल्म इस साल ईद के अवसर पर 14 मई को रिलीज होगी। जॉन ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो साझा की, जिसमें वह हाथ में तिरंगा झंडा पकड़े नजर आए। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, 'तन मन धन से बढ़कर जन गण मन! सत्यमेव जयते 2 की टीम की ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! 14, मई 2021 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।'

सामने आया वेब सीरीज '1962' का फर्स्ट लुक 

अभय देओल स्टारर वेब सीरीज '1962- द वॉर इन द हिल्स' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अभय ने गणतंत्र दिव के अवसर पर मंगलवार को सीरीज की पहली झलक साझा की। इस वेब सीरीज में भारत और चीन के बीच सालों से चल रहे सीमा विवाद की कहानी दिखाई जाएगी। अभय ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए जो बहादुर लड़ते हैं, उन्हें सलाम करने के लिए आज से बेहतर अवसर क्या हो सकता है। हॉटस्टार स्पेशल्स 1962- द वॉर इन द हिल्स 26 फरवरी को आ रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

प्रियंका चोपड़ा ने साझा की एक दिलचस्प जानकारी 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस उन महिलाओं के बारे में जानकर अभिभूत हैं, जिन्होंने भारतीय संविधान की संरचना में मदद की है। प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, 'मैं उन महिलाओं के बारे में काफी कुछ पढ़ रही हूं, जो दुनिया में शासन-विधि का हिस्सा रही हैं, जिन्होंने अपने काम से समुदायों और देश को प्रभावित किया है। सत्ता में महिलाओं की अहमियत को समझना काफी ज्ञानवर्धक और अभिभूत कर देने वाला है।' 

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं एक दिलचस्प जानकारी को साझा करना चाहूंगी, जिसे मैंने हाल ही में पढ़ा है और मैंने इससे जो कुछ भी सीखा है, उसे पोस्ट करने का आज एक परफेक्ट दिन है। क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली संविधान सभा में 15 महिलाएं थीं, जिन्होंने संविधान के निर्माण में मदद दी थी।' प्रियंका आखिर में लिखती हैं, 'यह काफी प्रेरणादायक और इन महिलाओं के प्रयासों को याद करने का एक सही दिन है, जिन्होंने भारत के मूलभूत सिद्धांतों के निर्माण में मदद की थी। हैप्पी रिपब्लिक डे।'

कंगना ने दिलजीत-प्रियंका पर साधा निशाना

गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली ने हिंसक रूप ले लिया। लालकिले के प्राचीर पर कुछ उपद्रवियों ने अपना झंडा लहरा दिया। इसके बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने  सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा। कंगना रनौत ने उपद्रियों द्वारा लाल किले पर झंडा लहराते हुए उपद्रियों की फोटो शेयर की। कंगना ने दिलजीत और प्रियंका को टैग करते हुए लिखा, 'दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा आपको इसका जवाब देना होगा। आज पूरा देश हमारे ऊपर हंस रहा है। यही चाहिए था ना तुम लोगों को। बधाई।'

शादी के बाद मुंबई लौटे वरुण-नताशा

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल 24 जनवीर को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने अलीबाग में शादी रचाई। वरुण और नताशा शादी के बाद अब मुंबई लौट आए हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वरुण कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं जबकि नताशा पेस्टल कुर्ते में काफी खूबसूरत लग रही हैं। मालूम हो कि वरुण और नताशा स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साल 2020 मेंशादी करने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं हो पाया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर