30 साल बाद एक बार फिर साथ आएंगे अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ, फिल्ममेकर सुभाष घई ने किया ऐलान [Video]

बॉलीवुड
Updated Sep 07, 2019 | 14:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्ममेकर सुभाष घई के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में भारत के दो राज्यों से दो पुलिसवालों की कहानी है।

Anil Kapoor, Jackie Shroff
Anil Kapoor, Jackie Shroff   |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड के राम- लखन यानि जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। खबर है कि बॉलीवुड के ये दोनों कलाकार फिल्ममेकर सुभाष घई के बैनर तले बनने वाली क्राइम-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में सुभाष ने एक स्टेटमेंट देकर बताया कि ये फिल्म 90 के दशक में आई राम लखन का सीक्वल नहीं है। अनिल और जैकी दोनों को फिल्म की कहानी, प्लॉट और किरदार काफी पसंद आए हैं। फिलहाल हमें फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करनी है और अपना बेस्ट देना है। आपको बता दें कि ये फिल्म एक क्राइम स्टोरी होगी जिसमें अनिल और जैकी दोनों ही पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर