[VIDEO] रणवीर सिंह की 'गली बॉय' के ऑस्कर नॉमिनेशन पर अर्जुन कपूर ने जताई खुशी, कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Sep 23, 2019 | 19:42 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में वर्ल्ड रोज डे के मौके पर कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच पहुंचे। इस बीच अर्जुन से बच्चों ने अलग-अलग विश मांगी जिसे उन्होंने पूरा भी किया।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में वर्ल्ड रोज डे के मौके पर कैंसर पेशेंट्स बच्चों के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। इस बीच अर्जुन से बच्चों ने अलग-अलग विश मांगी, जिसे उन्होंने पूरा भी किया। मीडिया इंटरेक्शन के दौरन अर्जुन ने बताया कि वो अच्छी तरह जानते हैं कि इस बीमारी में लोगों को कितनी परेशानी होती है। रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' के ऑस्कर में नॉमिनेट होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए काफी खुशी की बात है कि 'गली बॉय' ऑस्कर में जा रही है। फिल्म की टीम को अर्जुन ने बधाई दी और ऑस्कर जीतने की उम्मीद जताई। बता दें कि अर्जुन बहुत जल्द आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर