[VIDEO] बहन खुशी संग अर्जुन कपूर ने की जमकर मस्ती, शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड
Updated Aug 03, 2019 | 17:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अर्जुन कपूर आए दिन अपने परिवार के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपनी बहन खुशी कपूर के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भाई-बहन की जोड़ी काफी मस्ती करते हुए नजर आ रही है।

Arjun Kapoor, Khushi Kapoor
Arjun Kapoor, Khushi Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड का मोस्ट वॉन्टेड मुंडा अर्जुन आए दिन अपने परिवार के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अर्जुन को जब भी अपनी फिल्मों से ब्रेक मिलता है तो वो अक्सर अपने परिवार के साथ ही नजर आते हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपनी बहन खुशी कपूर के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है। वीडियो में भाई-बहन की जोड़ी काफी मस्ती करते हुए नजर आ रही है। बता दें कि श्रीदेवी की डेथ के बाद अर्जुन से जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के रिश्तों में काफी सुधार आ गया है। अर्जुन जल्द ही आशुतोष गोवरिकर की फिल्म पानीपत में नजर आएंगे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर