बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया बेटे को जन्म [VIDEO]

बॉलीवुड
Updated Jul 20, 2019 | 13:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं।

Arjun Rampal, Gabriella Demetriades
Arjun Rampal, Gabriella Demetriades  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक बार फिर से पिता बन गए हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। ये अर्जुन की तीसरी संतान हैं। इस दौरान अर्जुन की दोनों बेटियों माहिका और मायरा को भी हॉस्पिटल में देखा गया। इसके अलावा खुद गैब्रिएला के माता-पिता भी उनकी डिलीवरी के लिए साउथ अफ्रीका से मुंबई पहुंचे और पूरे समय उनके साथ रहे। बता दें कि अभिनेता अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर