Top 10 best Songs of Badshah : ये हैं बादशाह के दस बेस्‍ट गाने, एक ही क्‍ल‍िक में करें एंजॉय

बॉलीवुड
Updated Nov 28, 2019 | 14:53 IST

Badshah Top 10 hit songs : स‍िंगर और रैपर बादशाह के गाने काफी पसंद क‍िए जाते हैं। यहां देखें उनके बेस्‍ट 10 गाने ब‍िना क‍िसी ब्रेक के -

आद‍ित्‍य प्रतीक सिंह स‍िसोद‍िया को भले ही लोग न पहचानते हों लेक‍िन बादशाह के गाने तो वे लगाातर सुनते ही हैं। जी हां, ये बादशाह का असली नाम है जो हिंदी, हर‍ियाणवी और पंजाबी में रैप के लिउ मशहूर हैं। यूं तो बादशाह ने 2006 में हनी सिंह के साथ करियर शुरू क‍िया था लेकिन बाद में उनसे अलग हो गए। उनको सबसे पहले नोट क‍िया गया गाने - डीजे वाले बाबू से। आस्‍था गिल के साथ उनका ये गाना रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही सुपरहिट साब‍ित हो चुका था। 2016 में उनका वखरा स्‍वैग गाना आया और चार्टबस्‍टर साबित हुआ। 2018 में वह फोर्ब्‍स ल‍िस्‍ट में भारत के 63वें अमीर शख्‍स थे। सिंगल्‍स के अलावा वह बॉलीवुड के भी कई गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं और नजर भी आ चुके हैं। कपूर एंड सन्‍स के गाने - लड़की कर गई चुल ने उनको एक नई पहचान दी। अगर आप भी बादशाह के गाने सुनना चाहते हैं तो यहां हम उनके टॉप 10 ह‍िट गानों के वीड‍ियो पेश कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर