Dangerous Trailer: पति करण सिंह ग्रोवर संग पर्दे पर आईं बिपाशा बसु, देखें 'डेंजरस' का दमदार ट्रेलर

बॉलीवुड
Updated Aug 07, 2020 | 06:50 IST

Dangerous Trailer: बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाले हैं। दोनों जल्द ही नई वेब सीरीज 'डेंजरस' में साथ नजर आएंगे।

मुख्य बातें
  • MX Player पर र‍िलीज होगी वेबसीरीज डेंजरस
  • शादी के बाद पहली बार साथ आए बिपाशा-करण
  • हॉट सीन्‍स से भरा है डेंजरस का ट्रेलर

Dangerous Trailer: बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाले हैं। दोनों जल्द ही नई वेब सीरीज 'डेंजरस' में साथ नजर आएंगे। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की ये वेब सीरीज का ट्रेलर रोमांच, थ्रिल और हॉटनेस से भरा है। एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर र‍िलीज हुए इस ट्रेलर में बिपाशा ने हॉटनेस का भी तड़का लगाया है। 

शादी के बाद पहली बार बिपाशा और करण साथ आए हैं।  ऐसे में दोनों के फैन भी इन्हें साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बिपाशा और करण के अलावा सुयश राय, नताशा सूरी, सोनाली राउत और नितिन अरोड़ा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बिपाशा और करण साल 2015 में पहली बार एक हॉरर फ़िल्म में एक साथ नज़र आए थे। इस फ़िल्म में बिपाशा ने जुड़वा बहन का किरदार निभाया था। साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। 

ऐसी है कहानी 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बिपाशा बसु पुलिस का रोल निभा रही हैं और एक किडनैपिंग की जांच कर रही हैं। कहानी एक ऐसे करोड़पति व्यक्ति (करण सिंह ग्रोवर) के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी पत्नी लापता हो जाती है। पहले करण और बिपाशा का संबंध रह चुका है। करण पर शक जाता है है, क्योंकि उसकी अपनी बीबी से झगड़ा होता रहता है। इस केस की जांच के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आने लगते हैं। इस ट्रेलर को अब तक लाखों व्‍यूज म‍िल चुके हैं। फ‍िल्‍म में देखना होगा कि क्‍या करण की बीबी को दोनों मिलकर खोज निकालेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर