Celebs EID Wishes: ईद पर सैफ अली खान ने बनाई मटन बिरयानी, सेलेब्स ने ऐसे किया विश

बॉलीवुड
Updated May 25, 2020 | 12:26 IST

EID Wishes 2020: ईद का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ईद के मौके पर अपने फैंस को बधाई दी है। वहीं, ईद के मौके पर सैफ अली खान ने खास मटन बिरायनी बनाई है।

Celebs EID Wishes. भारत समेत पूरी दुनिया में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस खास त्योहार की बधाई दे रहे हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण शाहरुख खान और सलमान खान अपने फैंस से मिलने बालकनी में नहीं आ पाए हैं। 

ईद के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में बंद परिवारवालों के साथ ईद मना रहे हैं। सैफ अली खान ने ईद के इस खास मौके पर मटन बिरयानी बनाई है। करिश्मा कपूर, करीना कपूर ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की फोटो शेयर की है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को मुबारकबाद दी। वहीं, श्रद्धा कपूर ने भी फोटो शेयर की है।     


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर