Entertainment Updates 8 December : एक नजर में जानिए सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरें

विराट कोहली का वह ट्वीट जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा के प्रेगनेंसी की खबर अनाउंस की थी बना भारत का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट।

Bollywood News social media updates
Bollywood News social media updates 

सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जूड़ी खबरें ढूंढ रहे हैं तो आपको यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। इस वीडियो में एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर खबर आपको मिलेगी। देखें आज की खास खबरें - 

विराट कोहली का ट्वीट जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा के प्रेगनेंसी की खबर दी थी वह बना साल 2020 का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट। इस ट्वीट को 6.4 लाख लोगों ने लाइक किया। दीपिका पादुकोण के अनुसार तापसी पन्नु का बिकीनी डांस वीडियो जिसे उन्होंने अपने मालदीव्स हॉलीडे के समय शूट किया था उनका फेवरेट परफॉर्मेंस वीडियो ऑफ द ईयर है।

आज बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र  का 85 वां जन्मदिन है। हालांकि वह अपना जन्मदिन इस साल नहीं मना रहे हैं। उनका कहना है कि किसानों से बात-चीत होनी चाहिए वो इस सर्दी में सड़कों पर रात गुजार रहे हैं तो मैं अपना जन्मदिन कैसे मना सकता हूं। आज शर्मिला टैगोर अपना 76 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी बहू करीना कपूर खान और बेटी सोहा अली खान ने ट्वीटर पर लिखें प्यारे नोट्स।

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया एयर पोर्ट पर नजर आए। दोनों देहरादून से अपनी फिल्म तड़प की शूटिंग करके लौटे हैं। हालिया माहौल के चलते चंडीगढ़ में शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की शूटिंग टल गई है। अब शाहिद फिल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग देहरादून में कर रहे हैं। सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं तीन अलग-अलग ग्लैमरस लुक्स। यह लुक्स उन्होंने अपने मेक-अप और हेयर स्टाइलिश की मदद से तैयार किए हैं। कंगना रनौत ने कविता के अंदाज में भारत बंद पर किया ट्वीट। राहुल रॉय ने अस्पताल से शेयर किया अपना वीडियो। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर