[VIDEO] बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 का धमाल जारी, कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड
Updated Jul 25, 2019 | 19:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। ऋतिक की इस फिल्म ने अब तक इतने करोड़ रुपए की कमाई की है।

Hrithik Roshan, Super 30, Mrunal Thakur
Hrithik Roshan  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। फिल्म ने महज 10 दिनों के अंदर 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था। सुपर 30 ने अपने पहले शुक्रवार को 11.83 करोड़ का कलेक्शन किया था। बाद में शनिवार को 18.19 करोड़, रविवार को 20.74 करोड़, सोमवार को 6.92 करोड़, मंगलवार को 6.39 करोड़, बुधवार को 6.16 करोड़, गुरुवार को 5.62 करोड़, (दूसरे) शुक्रवार को 4.51 करोड़, शनिवार को 8.53 करोड़, रविवार को 11.68 करोड़, सोमवार को 3.60 करोड़, मंगलवार को 3.34 करोड़ और बुधवार को 3.68 करोड़ रुपए की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म अब तक 110.68 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। आपको बता दें कि सुपर 30 फिल्म पटना के रहने वाले आनंद कुमार की जिंदगी पर बनी है। फिल्म में ऋतिक, आनंद का किरदार निभा रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर