[VIDEO] बॉलीवुड में नहीं नजर आएंगे सैफ अली खान के बेटे तैमूर, मां करीना कपूर ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड
Updated Aug 08, 2019 | 18:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।  हाल ही में डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के दौरान करीना ने तैमूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Kareena kapoor,Taimur ali khan
Kareena kapoor,Taimur ali khan  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान  इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' को जज कर रही हैं। हाल ही में इस शो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने शिरकत की। कपिल देव को शो पर देख करीना ने अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। करीना ने कहा कि वो अपने बेटे तैमूर को सैफ के पिता मंसूर अली खां पटौदी की तरह क्रिकेटर बनाना चाहती हैं। बता दें कि शो के दौरान करीना ने तैमूर के लिए कपिल देव से एक छोटे बैट पर ऑटोग्राफ भी लिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर