[VIDEO] करण जौहर की पार्टी पर विधायक ने कसा तंज, कहा- अपनी नशे की हालत को दिखा रहा है उड़ता बॉलीवुड

बॉलीवुड
Updated Aug 02, 2019 | 15:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फिल्म मेकर करण जौहर ने हाल ही में हाउस पार्टी का आयोजन किया और पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। जिसके बाद विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कलाकारों की आलोचना की है।

Karan Johar House Party
Karan Johar House Party  |  तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने घर पर एक पार्टी आयोजित की थी। जिसमें रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, मलाइका अरोड़ा, विक्की कौशल समेत इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। पार्टी का एक वीडियो करण जौहर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। जिसमें बॉलीवुड सितारे खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो के सामने आते ही कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर हर जगह ये वीडियो वायरल हो गया। जहां फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे थे वहीं शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बॉलीवुड कलाकारों पर तंज कसा और लिखा, ' उड़ता बॉलीवुड, देखिए कैसे बॉलीवुड कलाकार गर्व से अपनी नशे में डूबी हुई हालत को प्रदर्शित कर रहे हैं। मैं इनके खिलाफ आवाज उठाता हूं।' बता दें कि इस ट्वीट में उन्होंने विक्की कौशल, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और करण जौहर को भी टैग किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर