Mothers Day 2022: ये हैं बी-टाउन की सबसे कूल मॉम्स, प्रियंका चोपड़ा-अनुष्का शर्मा से करीना कपूर तक हैं शामिल

Bollywood coolest Mothers 2022: मदर्स डे के इस मौके पर हम आपको मिलवा रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर मांओं से, जो अक्सर चर्चा में रहती हैं। ये बॉलीवुड की सबसे कूल मॉम्स कही जाती हैं...

Bollywood coolest moms: Mothers Day 2022 Special From Priyanka Chopra Anushka Sharma to Kareena Kapoor-
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस। 

Mother's Day Special: 8 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्यारा रिश्ता मां का अपने बच्चों से माना जाता है। यह रिश्ता सबसे अहम और करीबी माना गया हैं। एक मां ही अपने बच्चों की सबसे अच्छी दोस्त मानी गई हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसी मांएं हैं जो बेहतरीन तरीके से अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। मदर्स डे के इस मौके पर हम आपको मिलवा रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर मांओं से, जो अक्सर चर्चा में रहती हैं। ये बॉलीवुड की सबसे कूल मॉम्स कही जाती हैं, जिन्होंने अपने बच्चों के पालन-पोषण से सबका दिल जीत लिया है। करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अनुष्का शर्मा ने बार-बार साबित किया है कि वे बॉलीवुड की सबसे कूल मॉम्स हैं। अक्सर इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अपने बच्चों के साथ बेहद कूल अंदाज में देखा जाता है। 

पढ़ें- बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में फरहान अख्तर की एंट्री, मार्वल की Miss Marvel में ऐसा होगा रोल

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर