Shor Machega Song: रिलीज होते ही छाया मुंबई सागा का गाना 'शोर मचेगा', कुछ ही घंटों में मिले 50 लाख व्यूज

बॉलीवुड
Updated Feb 28, 2021 | 17:34 IST

Shor Machega Song: मुंबई सागा फिल्म का पहला गाना शोर मचेगा रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही शोर मचेगा यूट्यूब में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को हनी सिंह ने गाया है।

मुंबई. फिल्म मुंबई सागा का गाना शोर मचेगा' रिलीज हो गया है। इस गाने को हनी सिंह ने गाना गाया है। रिलीज होते ही शोर मचेगा यूट्यूब में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। 

शो मचेगा को तीन घंटे में ही 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। वहीं, खबर लिखे जाने तक ये आंकड़ा 50 लाख पार कर गया है।। गाना जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी पर फिल्माया गया है। 

गाने में इमरान हाशमी पुलिसवाले के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, हनी सिंह की भी स्पेशल अपीरियंस है। गाना के बोल होमी दिल्लीवाला ने लिखे हैं और म्यूजिक हनी सिंह ने ही दिया है।

फिल्म मुंबई सागा में इमरान हाशमी के और जॉन अब्राहम पहली बार साथ काम कर रहे हैं। क्राइम ड्रामा इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, इमरान हाशमी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च 2021 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर