[VIDEO] अगले साल आलिया भट्ट से शादी कर सकते हैं रणबीर कपूर, महेश भट्ट के पास रिश्ते की बात करने पहुंचे एक्टर

बॉलीवुड
Updated Aug 16, 2019 | 23:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

महेश भट्ट से उनकी बेटी आलिया भट्ट का हाथ मांगने पहुंचे रणबीर कपूर की आंखे भर आईं। 2020 में दोनों शादी कर सकते हैं। बॉलीवुड का ये खूबसूबरत कपल पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेगा।

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Mahesh Bhatt,
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप के बारे में तो सब ही जानते हैं। ये दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किये जाते हैं। हाल ही में ये खबर आई कि आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर ने उनके पिता और मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट से मिलकर आलिया का हाथ मांगा। जब रणबीर, भट्ट साहब से उनकी बेटी का हाथ मांग रहे थे, तब वे काफी इमोशनल हो गए। खबरें आ रही हैं कि ये जोड़ा अगले साल यानी 2020 में शादी कर सकता हैं। बता दें रणबीर-आलिया की जोड़ी अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र से साथ नजर आने वाली है। ये पहला मौका होगा जब ये दोनों लीड रोल में सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर