VIDEO: ठंडे बस्ते में चली गई है करण जौहर की तख्त? पिछले साल आया था फिल्म का पहला टीजर

करण जौहर की फिल्म 'तख्त' के अनाउंसमेंट के बाद से लोगों को फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का पहला टीजर पिछले साल रिलीज किया गया था।

Karan johar takht shelved
करण जौहर  |  तस्वीर साभार: Instagram

करण जौहर की बड़े बजट की फिल्म 'तख्त' की लंबे समय से चर्चा हो रही है। फिल्म में रणवीर कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर जैसे कई स्टार्स को लिया गया था। पिछले साल 1 फरवरी को फिल्म का पहला टीजर आया था। बताया गया कि 'तख्त' की शूटिंग मार्च, 2020 में होनी थी। वहीं, फिल्म 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी का कारण शेड्यूल गड़बड़ा गया। हालांकि, अब एक अहम खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि करण की यह मल्टीस्टारर फिल्म ठंड बस्ते में चली गई है। सूत्रों का कहना है कि करण 'तख्त' को बीच में छोड़कर आगे बढ़ गए हैं और अब वह एक दूसरी रोमांटिक फिल्म पर काम कर रहे हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर