[VIDEO] रणवीर सिंह की सुपरहीरो फिल्म टली, एक्टर के नए प्रोजेक्ट्स बने इसकी वजह

बॉलीवुड
Updated Jul 18, 2019 | 21:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के इंडियन सुपरहीरो के रोल में नजर आने वाली अटकलों पर विराम लग गया है। फिलहाल रणवीर अपना सारा ध्यान अपने बाकी प्रोजेक्टस पर लगा रहे हैं।

Ranveer Singh
Ranveer Singh   |  तस्वीर साभार: Instagram

अभी कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह एक भारतीय सुपरहीरो के रोल में नजर आ सकते हैं। फिलहाल इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है। रणवीर सिंह का सुपरहीरो अवतार देखने के लिए अब उनके फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल सूत्रों का कहना है कि रणवीर सिंह का इंटरेस्ट सुपरहीरो फिल्म से कम होता जा रहा है और फिलहाल वो अपना सारा ध्यान बाकी प्रोजेक्टस को फाइनल करने में लगा रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह फिलहाल 1983 वर्ल्डकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम पर बन रही फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' 10 अप्रैल 2020 में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर