Dabangg 3 New Song: रिलीज हुआ सलमान खान की दबंग 3 का नया गाना 'आवारा', दिला देगा पहले प्यार की याद

बॉलीवुड
Updated Nov 12, 2019 | 21:50 IST

Dabangg 3 Song Awara Out: सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का नया गाना आवारा रिलीज हो गया है। इस गाने को सलमान अली और मुस्कान ने अपनी आवाज दी है।

मुख्य बातें
  • सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का पांचवां गाना आवारा रिलीज हो गया है
  • इस गाना पहले प्यार पर बना है जिसे सलमान अली और मुस्कान ने अपनी आवाज दी है
  • प्रभू देवा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर और कई गाने अब तक रिलीज हो चुके हैं जो उनके दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। सलमान के फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को फिल्म का गाना मुन्ना बदनाम रिलीज हुआ था जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सलमान खान की दबंग 3 का पांचवां गाना रिलीज हो गया है जिसका नाम आवारा है। हालांकि गाने का ऑडियो वर्जन ही अभी रिलीज किया गया है। इस ऑडियो पर यंग चुलबुल पांडे और खुशी यानी सलमान खान और सई मांजरेकर नजर आ रही हैं। गाना सुनने में काफी अच्छा है जो पहले प्यार के लिए गाया गया है। इस गाने को सलमान अली और मुस्कान ने गाया है। वहीं इसे म्यूजिक दिया है साजिद- वाजिद ने। जबकि इसे लिखा समीर अंजान और साजिद ने है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

 

 ये 4 मिनट 55 सेकंड का गाना फैंस को अपने प्यार की याद जरूर दिलवा देगा। इस गाने को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'पहले इश्क की बात ही कुछ और होती है। सुनो दबंग 3 का नया गाना, 'आवारा'। आवारा से पहले फिल्म के चार गाने मुन्ना बदनाम हुआ, हुड हुड दबंग, नैना लड़े और यूं करके रिलीज हो चुके हैं।

मालूम हो कि यह दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म है। पिछली दोनों फिल्में सुपरहिट रहीं थी और दर्शकों को काफी पसंद आईं थीं। जहां पिछली दोनों फिल्मों में सलमान के अपोजिट रज्जो के रोल में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा थीं वहीं इस फिल्म में सलमान खान दो अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। सोनाक्षी के अलावा इस फिल्म में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर खुशी के रोल में होंगी। प्रभू देवा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर