शाहिद कपूर ने खरीदा अपना ड्रीम हाउस, जल्द ही परिवार संग होंगे शिफ्ट[VIDEO]  

बॉलीवुड
Updated Aug 29, 2019 | 20:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में मुंबई के वर्ली इलाके में अपना नया घर खरीद लिया है। शाहिद जल्द ही पत्नी मीरा और बच्चों के साथ अपने इस नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। 

Shahid Kapoor, Mira Rajput
Shahid Kapoor, Mira Rajput   |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। खबरों की मानें तो शाहिद जल्द ही पत्‍नी मीरा और अपने दोनों बच्‍चों के साथ नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। शाहिद का नया घर मुंबई के वर्ली इलाके में होगा। खास बात ये है कि शाहिद अपने नये घर में शिफ्ट होते ही विराट-अनुष्का, दीपिका-रणवीर और क्रिकेटर युवराज सिंह के पड़ोसी बन जाएंगे। शाहिद का ये नया घर मुंबई के वर्ली इलाके में 8000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ होगा।

 

 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर