चार साल बाद रणबीर कपूर की वापसी हिट या फ्लॉप? जानिए शमशेरा देखने के बाद क्या कह रहे हैं फैंस

Shamshera Movie Audience Reaction: शमशेरा फिल्म के जरिए रणबीर कपूर लगभग चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। जानिए फिल्म देखने के बाद क्या कह रहे हैं रणबीर कपूर के फैंस...

Shamshera Audience Reaction
Shamshera 

Shamshera Audience Review: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा शुक्रवार 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शमशेरा के जरिए रणबीर कपूर चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। रणबीर कपूर इससे पहले साल 2018 में फिल्म संजू में नजर आए थे। रणबीर के कमबैक को फैंस का मिल-जुला रिएक्शन मिला है। रणबीर कपूर ने फिल्म के प्रमोशन में कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी। रणबीर कपूर के फैंस जहां उनकी वापसी से काफी खुश हैं। वहीं, कुछ फिल्म को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'शमशेरा इस साल की सबसे घटिया फिल्म है। इंटरवल में ही थिएटर छोड़ने का मन कर रहा है।' वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, 'शमशेरा फिल्म रणबीर कपूर के कंधों पर हैं। रणबीर ने इसे बेहतरीन ढंग से संभाला है।' शमशेरा में रणबीर कपूर के अपोजिट वाणी कपूर हैं। इसके अलावा संजय दत्त फिल्म में विलेन के रोल में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर