[VIDEO] जबरिया जोड़ी के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ-परिणीति ने जमकर की मस्ती, देखें वीडियो

बॉलीवुड
Updated Jul 30, 2019 | 15:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में 'जबरिया जोड़ी' फिल्म की स्टारकास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने जूम के साथ एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान सिद्धार्थ और परिणीति खुलकर सवालों का जवाब देते हुए नजर आए।  

Jabariya Jodi, Sidharth Malhotra, Pariniti Chopra
Sidharth Malhotra, Pariniti Chopra  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी फिल्म हंसी तो फंसी के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ आ रही है। इन दिनों सिद्धार्थ और परिणीति अपनी अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सिद्धार्थ और परिणीति ने जूम के साथ एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान फिल्म के दोनों कलाकारों ने जमकर मस्ती की और लिंकअप के सवाल पर एक दूसरे को छेड़ते नजर आए। इस फिल्म की कहानी बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित है। जिसमें सिद्धार्थ दहेज के लालचियों की जबरिया जोड़ी बनवाते हैं। इसमें सिद्धार्थ दुल्हों को किडनेप कर उनकी जबरदस्ती शादी करवा देते हैं। बता दें कि 'जबरिया जोड़ी' फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर